ऐंटिपोलो  

ऐंटिपोलाे फ़िलीपाइन्स द्वीपसमूह में लूजों द्वीप के रिजाल प्रांत में स्थित एक नगर है। यह मनीला से 20 मी. की दूरी पर पहाड़ी प्रदेश में है। यह उपजाऊ भूभाग में स्थित है तथा यहाँ से कई प्रकार का ओषधियुक्त जल बाहर भेजा जाता है। रोमन कैथोलिक गिरजाघर में 'ऐंटिपोलो की कुमारी' की प्रतिमा स्थापित है, जिसके वार्षिक उत्सव पर काफी बड़ा जनसमूह एकत्र होता है। एक छोटा सा ऋतु-विज्ञान-केंद्र भी यहाँ है। आसपास का प्रदेश जंगल से पूर्ण है।[१]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 2 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 265 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=ऐंटिपोलो&oldid=633281" से लिया गया