नंदकूप, महावन  

नंदकूप मथुरा के निकट स्थित महावन का दर्शनीय स्थल है। इस स्थान का सम्बंध भगवान श्रीकृष्ण के पालक पिता नंदबाबा से है।[१]

  • महावन जो कि मथुरा के समीप, यमुना के दूसरे तट पर स्थित अति प्राचीन स्थान है, इसे बालकृष्ण की क्रीड़ास्थली माना जाता है। यहाँ अनेक छोटे-छोटे मंदिर हैं, जो अधिक पुराने नहीं हैं। समस्त वनों से आयतन में बड़ा होने के कारण ही महावन को 'बृहद्वन' भी कहा गया है।
  • यहाँ वह कुआँ भी अवस्थित है, जिसके जल का व्यवहार नंदबाबा करते थे। इसका नामान्तर 'सप्तसामुद्रिक कूप' भी है।
  • ऐसा कहा जाता है कि देवताओं ने भगवान श्रीकृष्ण की सेवा के लिए इस कूप को प्रकट किया था। इसका पानी शीतकाल में उष्ण तथा उष्णकाल में शीतल रहता था।
  • यह माना जाता है कि इस कूप के जल में स्नान करने से समस्त पापों से मुक्ति मिल जाती है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=नंदकूप,_महावन&oldid=576544" से लिया गया