शाह जी का मन्दिर वृन्दावन  

शाह जी का मन्दिर वृन्दावन
विवरण यह मन्दिर वास्तुकला, चित्रकला तथा शानदार मूर्तिकला का अद्भुत समन्वय है। यहाँ वर्ष में अनेकों आकर्षक उत्सव होते हैं व बसन्ती कमरा भी है।
राज्य उत्तर प्रदेश
ज़िला मथुरा
निर्माता कुन्दनलाल शाह
निर्माण काल 1835 ई.
प्रसिद्धि हिन्दू धार्मिक स्थल
कब जाएँ कभी भी
बस, कार, ऑटो आदि
संबंधित लेख बाँके बिहारी मंदिर, गोविन्द देव मन्दिर वृन्दावन, निधिवन वृन्दावन, रंगनाथ जी मन्दिर, वृन्दावन, रंगजी मन्दिर, वृन्दावन


अन्य जानकारी श्वेत संगमरमर के इस अत्यन्त आकर्षक मन्दिर की विशेषता है कि इसके खम्बे सर्पाकार में एक ही पत्थर की शिला से निर्मित हैं।

शाह जी मन्दिर उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी मथुरा के तीर्थ स्थल वृन्दावन में स्थित है। यह मन्दिर वास्तुकला, चित्रकला तथा शानदार मूर्तिकला का अद्भुत समन्वय है।

  • श्वेत संगमरमर के इस अत्यन्त आकर्षक मन्दिर की विशेषता है कि इसके खम्बे सर्पाकार में एक ही पत्थर की शिला से निर्मित हैं।
  • पत्थर में जड़ाऊ काम के चित्र भी यहाँ अद्भुत हैं। बसन्ती कमरा भी है।
  • यहाँ वर्ष में अनेकों आकर्षक उत्सव होते हैं। लखनऊ निवासी सेठ कुन्दनलाल शाह ने 1835 ई. में मन्दिर का निर्माण प्रारम्भ करवाया था।
  • सफ़ेद मकराना पत्थरों के द्वारा बहुत धन लगाकर इस भव्य मन्दिर का निर्माण कराया गया था। सेठ कुन्दनलाल शाह श्री चैतन्य महाप्रभु के अनन्य भक्त थे।
  • शाह जी मन्दिर वर्तमान समय में वृन्दावन के अतुल वैभव की साक्षी देता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

वीथिका

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=शाह_जी_का_मन्दिर_वृन्दावन&oldid=564176" से लिया गया