इंग्लैंड
इंग्लैंड को इंग्लिस्तान भी कहा जाता है। इंग्लैंड संयुक्त राजशाही यानि 'युनाइडेट किंग्डम' का सबसे बड़ा निर्वाचक देश है। इंग्लैंड यूरोप के उत्तर पश्चिम में अवस्थित है जो मुख्य भूमि से 'अंग्रेज़ी चैनल' द्वारा पृथकीकृत द्वीप का अंग है। इंग्लैंड के अलावा स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तर आयरलैंड भी संयुक्त राजशाही में शामिल हैं। इंग्लैंड की राजभाषा अंग्रेज़ी है और यह विश्व के सबसे संपन्न तथा शक्तिशाली देशों में से एक है।
इतिहास
इंग्लैंड के इतिहास में सबसे स्वर्णिम काल इंग्लैंड का 'औपनिवेशिक युग' है। ब्रिटिश साम्राज्य अठारहवीं सदी से लेकर 20वीं सदी के मध्य तक विश्व का सबसे बड़ा और शक्तिशाली साम्राज्य हुआ करता था, जो कि महाद्वीपों में फैला हुआ था और कहा जाता था कि ब्रिटिश साम्राज्य में सूर्य कभी अस्त नहीं होता। पूरे विश्व में उसी समय अंग्रेज़ी भाषा ने अपनी छाप छोड़ी जिसकी वज़ह से यह आज भी विश्व के सबसे अधिक लोगों द्वारा समझे जाने वाली भाषा है।
- भारत आने के मार्ग का ज्ञान
- आर्थिक रूप से समृद्ध देश
इंग्लैंड आज एक परमाणु सम्पन्न देश है तथा आर्थिक रूप से समृद्ध है। अमेरिका का सहयोगी होने के नाते और विश्व के कई देशों की राजनीति में औपनिवेशिक काल से संलग्न होने के कारण इसका राजनीतिक वर्चस्व आज भी विद्यमान है। इन्हें भी देखें: अभोरर्स
|
|
|
|
|