मंगोलिया
गोबी मरूभूमि के सीमावर्ती मंगोलिया में रहने वाली अश्वारोहिणी मंगोल जाति ने पूर्व में चीन के बड़े भूभाग पर राज्य किया था। उन्होंने बीजिंग (Beijing) (पेकिंग) को राजधानी बनाया था। पश्चिम की ओर बढ़कर कश्यप सागर तक, जिसे 'तुर्किस्तान' कहते हैं, पर उन्होंने आधिपत्य स्थापित किया। भारत के अतिरिक्त प्राचीन काल के दो बड़े साम्राज्यों का यह समय था। यूरोप और भूमध्य सागर के देशों का रोमन साम्राज्य तथा पूर्वोत्तर में मंगोल साम्राज्य। ये दोनों साम्राज्य अत्यंत क्रूर थे।
मुग़ल साम्राज्य
कालांतर में कश्यप सागर से गोबी मरूस्थल का क्षेत्र इस्लाम पंथावलंबी बन गया। पश्चिमी मंगोल जाति और भी खूँखार हो गयी। मंगोल को ही को अरबी में 'मुग़ल' कहते हैं। इसी मंगोल-तुर्किस्तान से चंगेज खाँ और तैमूर लंग जैसे क्रूर व अधर्मी लुटेरे भारत को लूटने आये थे। उन्हीं में से एक सरदार का पुत्र था बाबर, जिसे भारत में मुग़ल साम्राज्य का जनक कहा जाता है।