धर्मेन्द्र प्रधान
धर्मेन्द्र प्रधान
| |
पूरा नाम | धर्मेन्द्र देबेन्द्र प्रधान |
जन्म | 26 जून, 1969 |
जन्म भूमि | तलचेर, ओडिशा |
अभिभावक | पिता- देबेन्द्र प्रधान |
पति/पत्नी | मृदुला प्रधान |
संतान | दो- निशांत और नैमिशा |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | राजनीतिज्ञ |
पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
कार्य काल | शिक्षा मंत्री- 7 जुलाई, 2021 से
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री- 7 जुलाई, 2021 से |
शिक्षा | मानवशास्त्र में स्नातकोत्तर |
विद्यालय | उत्कल विश्वविद्यालय |
पुरस्कार-उपाधि | 'सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार', 'उत्कलमणि गोपाबंधु प्रतिभा सम्मान' (2002-2003) और 2013 में 'ओडिशा नागरिक पुरस्कार' |
अन्य जानकारी | धर्मेन्द्र प्रधान ने हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण फैसले किए हैं जो उद्योग के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। |
अद्यतन | 14:41, 10 जुलाई 2021 (IST)
|
धर्मेन्द्र देबेन्द्र प्रधान (अंग्रेज़ी: Dharmendra Debendra Pradhan, जन्म- 26 जून, 1969, तलचेर, ओडिशा) भारत सरकार में वर्तमान 'शिक्षा मंत्री, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री' हैं। इससे पहले वह 'पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा इस्पात मंत्रालय' के कैबिनेट मंत्री बनाये गये थे, किंतु 7 जुलाई, 2021 को मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार और फेरबदल के बाद उन्हें शिक्षा मंत्री, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री बनाया गया है। धर्मेन्द्र प्रधान भारतीय जनता पार्टी से हैं और भारत के इतिहास में पहले ऐसे मंत्री हैं, जिन्होंने 31 मई, 2019 को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में अपना दूसरा कार्यकाल शुरू किया था। धर्मेन्द्र प्रधान को 3 सितंबर, 2017 को कैबिनेट मंत्री के रूप में पदोन्नत किया गया था। संसद सदस्य के रूप में वह राज्य सभा में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं और इससे पहले 14वीं लोक सभा के सदस्य थे।
परिचय
धर्मेन्द्र प्रधान का जन्म 26 जून, 1969 को ओडिशा के तालचेर शहर में हुआ था। उन्होंने ओडिशा में बीजू पटनायक के गढ़ में बीजेपी के पैर जमाने में अहम भूमिका निभाई। पूर्व केन्द्रीय भूतल परिवहन राज्य मंत्री देबेन्द्र प्रधान के पुत्र धर्मेन्द्र प्रधान ने नरेन्द्र मोदी सरकार की घरेलू रसोई गैस उपलब्ध कराने की सबसे बड़ी सामाजिक पहल 'उज्ज्वला' को आगे बढ़ाया। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में गरीब महिलाओं को रसोई गैस का कनेक्शन निशुल्क उपलब्ध कराया गया। इस योजना के जरिये भारतीय जनता पार्टी को ग्रामीण क्षेत्र में अपना आधार मजबूत करने में काफी मदद मिली।[१]
धर्मेन्द्र प्रधान ने वर्ष 1983 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ता के रूप में काम शुरू किया था और उन्होंने सचिव के रूप में एबीवीपी की सेवा की है। उन्होंने बिहार में चुनाव प्रभारी के रूप में और कर्नाटक, उत्तराखण्ड, झारखंड और ओडिशा में पार्टी मामलों के प्रभारी के रूप में भी काम किया है।
परिवार
धर्मेन्द्र प्रधान के परिवार में उनकी धर्मपत्नी मृदुला प्रधान और दो बच्चे निशांत और नैमिशा हैं।
सुधारवादी उपाय
भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री के रूप में धर्मेन्द्र प्रधान ने पिछले 5 वर्षों में अनेक सुधारवादी उपायों और पहलों को कार्यान्वित किया है जिनमें विश्व की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना ‘पहल’ शामिल है। साथ ही 'गिव-इट-अप' अभियान को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ, जिसका उद्देश्य संपन्न नागरिकों को अपनी एलपीजी राजसहायता जरूरतमंद लोगों के लिए छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना को 10 मिलियन से ज्यादा उपभोक्ताओं से शानदार समर्थन मिला। ग्रामीण भारत को तरलीकृत पेट्रोलियम गैस जैसे स्वच्छ ईंधन उपलब्ध करवा कर मजबूत बनाने की कोशिश में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' शुरू की गई थी, जिसके तहत गरीबी रेखा से नीचे रह रहे परिवारों की महिलाओं को 8 करोड़ एलपीजी कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।[१]
महत्त्वपूर्ण निर्णय
धर्मेन्द्र प्रधान ने हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण फैसले किए हैं जो उद्योग के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। धर्मेन्द्र प्रधान ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के समर्थन से *एक नई हाइड्रोकार्बन अन्वेषण और लाइसेंसिंग नीति लागू की है जिसमें सभी प्रकार के हाइड्रोकार्बनों के अन्वेषण और उत्पादन हेतु एकीकृत लाइसेंसिंग, खुला रकबा नीति तथा स्वतंत्र विपणन और मूल्य निर्धारण जैसी व्यवस्थाओं से भारत में तेल और गैस का घरेलू उत्पादन बढ़ेगा तथा इस क्षेत्र में पर्याप्त निवेश होगा और साथ ही पर्याप्त रोजगार का सृजन होगा।
- कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री के रूप में धर्मेन्द्र प्रधान ने अपने कार्यकाल (2017-2019) में भारतीय युवाओं में कौशल के अभाव को दूर करने के लिए कई कदम उठाए। उन्होंने कुशल कार्मिकों को पुन: प्रशिक्षण देने और पहले से कुशल युवाओं को उच्च दर्जे का प्रशिक्षण देने जैसे कई कार्यक्रम शुरू किए।
- भुवनेश्वर में उत्कल विश्वविद्यालय से मानवशास्त्र में स्नातकोत्तर धर्मेन्द्र प्रधान युवाओं से जुड़े अनेक मुद्दों के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं, जिनमें बेरोजगारी, कौशलपरक शिक्षा के अभाव, किसानों के पुनर्वास आदि से संबंधित विषय शामिल हैं। उन्होंने ओडिशा में युवाओं को इस दिशा में प्रेरित करने में एक बड़ी भूमिका निभाई है।
पुरस्कार व सम्मान
समाज और पार्टी के लिए धर्मेन्द्र प्रधान के योगदान को देखते हुए उनको 'सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार', 'उत्कलमणि गोपाबंधु प्रतिभा सम्मान' (2002-2003) और 2013 में 'ओडिशा नागरिक पुरस्कार' प्रदान किए गए।[१]
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ १.० १.१ १.२ पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस आयोग (हिंदी) leum.nic.in। अभिगमन तिथि: 29 मार्च, 2020।
संबंधित लेख
नरेन्द्र मोदी का कैबिनेट मंत्रिमण्डल
क्रमांक | मंत्री नाम | मंत्रालय |
---|
प्रधानमंत्री | ||
---|---|---|
नरेन्द्र मोदी | 1. कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय 2. परमाणु ऊर्जा विभाग | |
कैबिनेट मंत्री | ||
1. | राजनाथ सिंह | रक्षा मंत्रालय |
2. | अमित शाह | 1. गृह मंत्रालय 2. सहकारिता मंत्रालय |
3. | नितिन जयराम गडकरी | सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय |
4. | निर्मला सीतारमण | 1. वित्त मंत्रालय 2. कारपोरेट कार्य मंत्रालय |
5. | नरेन्द्र सिंह तोमर | कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय |
6. | सुब्रह्मण्यम जयशंकर | विदेश मंत्री |
7. | अर्जुन मुंडा | जनजातीय कार्य मंत्री |
8. | स्मृति जुबिन ईरानी | महिला एवं बाल विकास मंत्री |
9. | पीयूष गोयल | 1. कपड़ा मंत्रालय 2. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय |
10. | धर्मेन्द्र प्रधान | 1. शिक्षा मंत्रालय 2. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय |
11. | प्रह्लाद जोशी | 1. संसदीय मामलों के मंत्री 2. कोयला मंत्रालय |
12. | नारायण तातू राणे | सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री |
13. | सर्बानन्द सोनोवाल | 1. बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय 2. आयुष मंत्रालय |
14. | मुख़्तार अब्बास नक़वी | अल्पसंख्यक मंत्रालय |
15. | वीरेन्द्र कुमार खटीक | सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय |
16. | गिरिराज सिंह | 1. ग्रामीण विकास मंत्रालय 2. पंचायती राज मंत्रालय |
17. | ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया | नागरिक उड्डयन मंत्रालय |
18. | रामचंद्र प्रसाद सिंह | इस्पात मंत्रालय |
19. | अश्विनी वैष्णव | 1. रेल मंत्रालय 2. संचार मंत्रालय |
20. | पशुपति कुमार पारस | खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय |
21. | गजेंद्र सिंह शेखावत | जल शक्ति मंत्रालय |
22. | किरण रिजिजू | कानून और न्याय मंत्रालय |
23. | राजकुमार सिंह | 1. विद्युत मंत्रालय 2. नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय |
24. | हरदीप सिंह पुरी | 1. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय 2. आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय |
25. | मनसुख मंडाविया | 1. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय 2. रासायनिक उर्वरक मंत्रालय |
26. | भूपेन्द्र यादव | 1. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय 2. श्रम और रोजगार मंत्रालय |
27. | महेंद्र नाथ पाण्डेय | भारी उद्योग मंत्रालय |
28. | पुरुषोत्तम रूपाला | मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय |
29. | जी. किशन रेड्डी | 1. संस्कृति मंत्रालय 2. पर्यटन मंत्रालय |
30. | अनुराग ठाकुर | 1.सूचना और प्रसारण मंत्रालय 2. युवा मामले और खेल मंत्रालय |
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) | ||
1. | राव इन्द्रजीत सिंह | 1. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 2. योजना मंत्रालय |
2. | जितेन्द्र सिंह (भाजपा) | 1. विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 2. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) |
राज्य मंत्री | ||
1. | श्रीपद येस्सो नायक | 1. बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री |
2. | फग्गन सिंह कुलस्ते | 1. इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री |
3. | प्रहलाद सिंह पटेल | 1. जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री |
4. | अश्विनी कुमार चौबे | 1. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री |
5. | अर्जुन राम मेघवाल | 1. संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री |
6. | जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह | 1. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. नागर विमानन मंत्रालय में राज्य मंत्री |
7. | कृष्ण पाल गुर्जर | 1. विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री |
8. | रावसाहेब दानवे | 1. रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री |
9. | रामदास अठावले | सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री |
10. | साध्वी निरंजन ज्योति | 1. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री
2. ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री |
11. | डॉ. संजीव कुमार बालयान | पशुपालन, मत्स्य पालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय में राज्य मंत्री |
12. | नित्यानंद राय | गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री |
13. | पंकज चौधरी | वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री |
14. | अनुप्रिया सिंह पटेल | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय में राज्य मंत्री |
15. | एस. पी. सिंह बघेल | न्याय और कानून मंत्रालय में राज्य मंत्री |
16. | राजीव चंद्रशेखर | 1. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री |
17. | शोभा करंदलाजे | कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
18. | भानु प्रताप सिंह वर्मा | लघु, मध्यम और सूक्ष्म उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री |
19. | दर्शना जरदोश | 1. कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री
2. रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री |
20. | वी. मुरलीधरन | 1. विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री |
21. | मीनाक्षी लेखी | 1. विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री |
22. | सोम प्रकाश | वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री |
23. | रेणुका सिंह सरुता | आदिवासी मंत्रालय में राज्य मंत्री |
24. | रामेश्वर तेली | 1. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. श्रम और रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री |
25. | कैलाश चौधरी | कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
26. | अन्नपूर्णा देवी यादव | शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री |
27. | ए. नारायणस्वामी | सामाजिक न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री |
28. | कौशल किशोर | शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय में राज्य मंत्री |
29. | अजय भट्ट | 1. रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री |
30. | बी. एल. वर्मा | 1. उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री |
31. | अजय कुमार मिश्रा | गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री |
32. | देवुसिंह चौहान | संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री |
33. | भगवंत खुबा | 1. नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री |
34. | कपिल पाटिल | पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री |
35. | प्रतिमा भौमिक | सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री |
36. | सुभाष सरकार | शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री |
37. | डॉ. भागवत किशनराव कराड | वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री |
38. | राजकुमार रंजन सिंह | 1. विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री |
39. | डॉ. भारती प्रवीण पवार | स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
40. | बिश्वेश्वर टुडू | 1. जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री |
41. | शांतनु ठाकुर | बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री |
42. | डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई | 1. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. आयुष मंत्रालय में राज्य मंत्री |
43. | जॉन बारला | अल्पसंख्यक मंत्रालय में राज्य मंत्री |
44. | एल. मुरुगन | 1. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
45. | निसिथ प्रमाणिक | 1. गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री |