प्रयोग:नवनीत1  

अकबर का दाम्पत्य जीवन

जलालुद्दीन मुहम्मद अकबर भारत का महानतम मुग़ल शंहशाह बादशाह था। जिसने मुग़ल शक्ति का भारतीय उपमहाद्वीप के अधिकांश हिस्सों में विस्तार किया। अकबर को अकबर-ऐ-आज़म, शहंशाह अकबर तथा महाबली शहंशाह के नाम से भी जाना जाता है।

बेगमों का प्रभाव

अकबर ने भले ही बैरम ख़ाँ के हाथ से सल्तनत की बागडोर छीन ली, पर अभी वह उसे अपने हाथ में नहीं ले सका। वस्तुत: माहम अनगा अपनी बेटी और सम्बन्धियों के बल पर बैरम ख़ाँ को पछाड़ने में सफल हुई थी। वह कब चाहती थी कि, अकबर अपने प्रभाव से निकल जाए। पीर मुहम्मद शिरवानी ने षड्यंत्र को सफल बनाने में अपने आका बैरम ख़ाँ से विश्वासघात किया था। तर्दीबेग का भी सर्वनाश करने में उसका बड़ा हाथ था। वह माहम अनगा के अत्यन्त कृपापात्रों में से एक था। शजात ख़ाँ (सहजावल ख़ाँ) सूर मांडू में पहले सलीमशाह सूर की ओर से, फिर स्वतंत्र शासक रहा। हिजरी 963 (1555-1556 ई.) में उसके मरने पर उसका सबसे बड़ा लड़का बाजबहादुर मालवा की गद्दी पर उसी साल बैठा था, जिस साल अकबर तख्त पर बैठा था। बाजबहादुर (सुल्तान बायजीद) अयोग्य तथा क्रूर आदमी था। उसने अपने छोटे भाई और कितने ही अफ़सरों को मरवाकर अपने को मज़बूत करना चाहा। अपने पड़ोसी गोंड राजाओं की ओर हाथ बढ़ाना चाहा और बुरी तरह से हारा। वह संगीत का बहुत शौक़ीन था। उसने अदली (आदिलशाह सूर) से संगीत की शिक्षा पाई थी। मदिरा, मदिरेक्षणा और संगीत उसके जीवन का लक्ष्य था। उसके दरबार में नृत्य और संगीत में अत्यन्त कुशल रूपमती गणिका थी, जिसके प्रेम में वह पागल था। इस प्रेम को लेकर कितने ही कवियों ने अपनी कविताएँ लिखी हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=प्रयोग:नवनीत1&oldid=558959" से लिया गया