एस. बंगरप्पा  

एस. बंगरप्पा
पूरा नाम सरेकोप्पा बंगारप्पा
जन्म 26 अक्टूबर 1933
जन्म भूमि मैसूर[१]
मृत्यु 26 दिसम्बर 2011
मृत्यु स्थान बैंगलुरू, कर्नाटक
अभिभावक पिता- कल्लप्पा, माता- कल्लम्मा
पति/पत्नी शकुन्तला
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, जनता दल
पद कर्नाटक के भूतपूर्व 12वें मुख्यमंत्री
कार्य काल मुख्यमंत्री - 17 अक्टूबर 1990 से 19 नवंबर 1992 तक
अन्य जानकारी सोशलिस्ट के रूप में राजनीति में प्रवेश करने वाले एस. बंगारप्पा कई दलों में आने जाने के लिए जाने जाते थे, जो कई बार कांग्रेस छोड़कर पुन: इसी पार्टी में लौटे।

सरेकोप्पा बंगारप्पा (अंग्रेज़ी: Sarekoppa Bangarappa, जन्म- 26 अक्टूबर 1933; मृत्यु- 26 दिसम्बर 2011) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा कर्नाटक के भूतपूर्व 12वें मुख्यमंत्री थे। वह 17 अक्टूबर 1990 से 19 नवंबर 1992 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे।

परिचय

26 अक्टूबर सन 1933 में एस. बंगारप्पा का जन्म ज़िला शिमोगा, कर्नाटक में हुआ था। उनके पिता का नाम कल्लप्पा तथा माता का नाम कल्लम्मा था। 1 जनवरी, 1958 को एस. बंगारप्पा ने शकुन्तला से विवाह किया। आप पाँच संतानों के पिता बने। उनके पुत्र कुमार बंगारप्पा फ़िल्मों में अभिनेता होने के साथ-साथ राजनीतिज्ञ भी हैं। वहीं एक और पुत्र मधु बंगारप्पा फ़िल्म निर्माता तथा राजनीतिज्ञ हैं।[२]

राजनीतिक सफर

  • एस. बंगारप्पा ने 1967 में राजनीति में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर प्रवेश किया था और 1972 मेंं देवराज उर्स के मंत्रिमंडल में अपनी सेवाएं दी थींं।[३]
  • सोशलिस्ट के रूप में राजनीति में प्रवेश करने वाले एस. बंगारप्पा कई दलों में आने जाने के लिए जाने जाते थे, जो कई बार कांग्रेस छोड़कर पुन: इसी पार्टी में लौटे। उन्होंने अपनी पार्टी भी बनायी। कुछ समय समाजवादी पार्टी और भाजपा में भी रहे।
  • बंगरप्पा ने 1983 में कर्नाटक में पहली गैर कांग्रेसी सरकार स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उस समय उनके 'कर्नाटक क्रांति रंगा दल' ने तत्कालीन जनता पार्टी सरकार का समर्थन किया, जिसके प्रमुख रामकृष्‍ण हेगड़े थे।
  • सन 1990-1992 के बीच एस. बंगारप्पा मुख्यमंत्री भी रहे और उसके बाद पद से हटाए जाने के पश्चात उन्होंने 'कर्नाटक कांग्रेस पार्टी' गठित की, जिसने 1994 का विधानसभा चुनाव लड़ा और दस सीटों पर जीत हासिल की।
  • कर्नाटक की राजनीति में अपनी छाप छोड़ने वाले एस. बंगारप्पा 1996-1999 और 2003 में तीन बार लोकसभा के सदस्य भी रहे।
  • पिछड़ा वर्गों के बीच बेहद सम्मानित रहे एस. बंगारप्पा 1998 का संसदीय चुनाव भाजपा के अयानुर मंजुनाथ के हाथों हार गए थे।
  • राजनीति में उनका खराब समय 2009 में आया, जब बंगरप्पा को पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदयुरप्पा के पुत्र बी. वाई. राघवेन्द्र ने शिमोगा संसदीय सीट पर हरा दिया। 2008 के विधानसभा चुनाव में भी वह शिकारीपुरा सीट पर येदियुरप्पा के हाथों हार गए।
  • एस. बंगारप्पा ने तीन साल भाजपा में गुजारे और पार्टी के टिकट पर 1996 और 1999 का चुनाव भी जीता।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भूतपूर्व मैसूर राज्य
  2. S. Bangarappa (हिंदी) jds.ind.in। अभिगमन तिथि: 19 फरवरी, 2020।
  3. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस बंगारप्पा का निधन (हिंदी) livehindustan.com। अभिगमन तिथि: 19 फरवरी, 2020।

बाहरी कडियाँ

संबंधित लेख

भारतीय राज्यों में पदस्थ मुख्यमंत्री
क्रमांक राज्य मुख्यमंत्री तस्वीर पार्टी पदभार ग्रहण
1. अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू
भाजपा 17 जुलाई, 2016
2. असम हिमंता बिस्वा सरमा
भाजपा 10 मई, 2021
3. आंध्र प्रदेश वाई एस जगनमोहन रेड्डी
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 30 मई, 2019
4. उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ
भाजपा 19 मार्च, 2017
5. उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी
भाजपा 4 जुलाई, 2021
6. ओडिशा नवीन पटनायक
बीजू जनता दल 5 मार्च, 2000
7. कर्नाटक सिद्धारमैया
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 20 मई, 2023
8. केरल पिनाराई विजयन
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 25 मई, 2016
9. गुजरात भूपेन्द्र पटेल
भाजपा 12 सितम्बर, 2021
10. गोवा प्रमोद सावंत
भाजपा 19 मार्च, 2019
11. छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय
भारतीय जनता पार्टी 13 दिसम्बर, 2023
12. जम्मू-कश्मीर रिक्त (राज्यपाल शासन) लागू नहीं 20 जून, 2018
13. झारखण्ड हेमन्त सोरेन
झारखंड मुक्ति मोर्चा 29 दिसम्बर, 2019
14. तमिल नाडु एम. के. स्टालिन
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम 7 मई, 2021
15. त्रिपुरा माणिक साहा
भाजपा 15 मई, 2022
16. तेलंगाना अनुमुला रेवंत रेड्डी
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस 7 दिसंबर, 2023
17. दिल्ली अरविन्द केजरीवाल
आप 14 फ़रवरी, 2015
18. नागालैण्ड नेफियू रियो
एनडीपीपी 8 मार्च, 2018
19. पंजाब भगवंत मान
आम आदमी पार्टी 16 मार्च, 2022
20. पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस 20 मई, 2011
21. पुदुचेरी एन. रंगास्वामी
कांग्रेस 7 मई, 2021
22. बिहार नितीश कुमार
जदयू 27 जुलाई, 2017
23. मणिपुर एन. बीरेन सिंह
भाजपा 15 मार्च, 2017
24. मध्य प्रदेश मोहन यादव
भाजपा 13 दिसंबर, 2023
25. महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे
शिव सेना 30 जून, 2022
26. मिज़ोरम लालदुहोमा
जोरम पीपल्स मूवमेंट 8 दिसम्बर, 2023
27. मेघालय कॉनराड संगमा
एनपीपी 6 मार्च, 2018
28. राजस्थान भजन लाल शर्मा
भारतीय जनता पार्टी 15 दिसम्बर, 2023
29. सिक्किम प्रेम सिंह तमांग
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 27 मई, 2019
30. हरियाणा नायब सिंह सैनी
भाजपा 12 मार्च, 2024
31. हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 11 दिसम्बर, 2022

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=एस._बंगरप्पा&oldid=641292" से लिया गया