अरविंद गणपत सावंत
अरविंद गणपत सावंत
| |
पूरा नाम | अरविंद गणपत सावंत |
जन्म | 31 दिसंबर, 1951 |
जन्म भूमि | मुम्बई, महाराष्ट्र |
अभिभावक | पिता- गणपत पांडुरंग सावंत, माता- आशालता गणपत सांवत |
पति/पत्नी | अनुया अरविंद सांवत |
संतान | एक पुत्र, एक पुत्री |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | राजनीतिज्ञ |
पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
पद | भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री-30 मई, 2019-11 नवम्बर, 2019 |
शिक्षा | बी.एससी. |
विद्यालय | भवन कॉलेज, मुंबई |
अन्य जानकारी | सन 1995 में अरविंद सावंत ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली और शिवसेना में शामिल हो गए। 1996 में वह महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए चुने गए। |
अरविंद गणपत सावंत (अंग्रेज़ी: Arvind Ganpat Sawant, जन्म- 31 दिसंबर, 1951, मुम्बई, महाराष्ट्र) भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह मुंबई से शिवसेना के नेता हैं। अरविंद सावंत भारत की 16वीं लोकसभा के सदस्य रहे हैं। नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में वह कैबिनेट मंत्री बने हैं। 17वीं लोकसभा में उन्हें भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री बनाया गया है। अरविंद सावंत महाराष्ट्र के मुंबई दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने एक पुस्तक भी प्रकाशित की है, जिसका नाम है- "बालकाडू", यह महाराष्ट्र विधान परिषद में उनके भाषणों का संकलन है।
परिचय
अरविंद सावंत का जन्म 31 दिसंबर, 1951 को मुम्बई, महाराष्ट्र में गणपत पांडुरग और आशालता गणपत सावंत के घर हुआ था। उन्होंने बी.एससी की डिग्री मुंबई के भवन कॉलेज से प्राप्त की है। राजनीति में आने से पहले उन्होंने एक इंजीनियर के रूप में राज्य के स्वामित्व वाली महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड के साथ काम किया।[१]
राजनीतिक शुरुआत
सन 1968 में अरविंद सावंत ने शिवसेना के साथ अपने राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत की। इस समय के दौरान उन्होंने एक पोलिंग एजेंट के रूप में काम किया और पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न विरोध प्रदर्शनों में भी भाग लिया। वे स्टानिया लोकाडिकर समिति में भी शामिल हो गए, जिसका काम स्थानीय लोगों के लिए नौकरियों की मांग करना था।
शिवसेना के साथ
1995 में अरविंद सावंत ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली और शिवसेना में शामिल हो गए। 1996 में वह महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए चुने गए। परिषद में उन्होंने झुग्गी विकास से संबंधित मुद्दों को उठाया। मराठी भाषा के लिए प्रमुखता की मांग की और मिल श्रमिकों के लिए आवास की मांग की। हालांकि वह दो बार परिषद के लिए निर्वाचित होने में कामयाब रहे, लेकिन वे अपने तीसरे प्रयास के दौरान चुनाव हार गए, क्योंकि पार्टी मुंबई नगर निगम में संख्या में कम थी। 2010 में उन्हें पार्टी का उपनेता और आधिकारिक प्रवक्ता बनाया गया।
कैबिनेट मंत्री
पार्टी के प्रवक्ता के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान अरविंद सावंत ने समाचार चैनल की बहसों में पार्टी का बचाव उस समय किया, जब पार्टी की मुंबई में प्रवासियों पर अपनी नीति के लिए आलोचना की गई थी। शिवसेना ने उनकी निष्ठा को देखते हुए साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उनको मुंबई दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ाने का ऐलान किया। उन्हें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी मिलिंद देवड़ा की तुलना में कमजोर उम्मीदवार माना जाता था, लेकिन अरविंद सावंत देवड़ा को हराने में कामयाब रहे। वहीं इस बार के चुनाव में उन्हे फिर से पार्टी ने मौका दिया और दोबारा जीत कर वे लोकसभा पहुंचे। इस बार एनडीए सरकार मे उन्हेंं भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री बनाया गया है।[१]
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ १.० १.१ देश के “उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री (हिंदी) clipper28.com। अभिगमन तिथि: 1 अप्रॅल, 2020।
संबंधित लेख
नरेन्द्र मोदी का कैबिनेट मंत्रिमण्डल
क्रमांक | मंत्री नाम | मंत्रालय |
---|
प्रधानमंत्री | ||
---|---|---|
नरेन्द्र मोदी | 1. कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय 2. परमाणु ऊर्जा विभाग | |
कैबिनेट मंत्री | ||
1. | राजनाथ सिंह | रक्षा मंत्रालय |
2. | अमित शाह | 1. गृह मंत्रालय 2. सहकारिता मंत्रालय |
3. | नितिन जयराम गडकरी | सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय |
4. | निर्मला सीतारमण | 1. वित्त मंत्रालय 2. कारपोरेट कार्य मंत्रालय |
5. | नरेन्द्र सिंह तोमर | कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय |
6. | सुब्रह्मण्यम जयशंकर | विदेश मंत्री |
7. | अर्जुन मुंडा | जनजातीय कार्य मंत्री |
8. | स्मृति जुबिन ईरानी | महिला एवं बाल विकास मंत्री |
9. | पीयूष गोयल | 1. कपड़ा मंत्रालय 2. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय |
10. | धर्मेन्द्र प्रधान | 1. शिक्षा मंत्रालय 2. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय |
11. | प्रह्लाद जोशी | 1. संसदीय मामलों के मंत्री 2. कोयला मंत्रालय |
12. | नारायण तातू राणे | सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री |
13. | सर्बानन्द सोनोवाल | 1. बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय 2. आयुष मंत्रालय |
14. | मुख़्तार अब्बास नक़वी | अल्पसंख्यक मंत्रालय |
15. | वीरेन्द्र कुमार खटीक | सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय |
16. | गिरिराज सिंह | 1. ग्रामीण विकास मंत्रालय 2. पंचायती राज मंत्रालय |
17. | ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया | नागरिक उड्डयन मंत्रालय |
18. | रामचंद्र प्रसाद सिंह | इस्पात मंत्रालय |
19. | अश्विनी वैष्णव | 1. रेल मंत्रालय 2. संचार मंत्रालय |
20. | पशुपति कुमार पारस | खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय |
21. | गजेंद्र सिंह शेखावत | जल शक्ति मंत्रालय |
22. | किरण रिजिजू | कानून और न्याय मंत्रालय |
23. | राजकुमार सिंह | 1. विद्युत मंत्रालय 2. नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय |
24. | हरदीप सिंह पुरी | 1. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय 2. आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय |
25. | मनसुख मंडाविया | 1. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय 2. रासायनिक उर्वरक मंत्रालय |
26. | भूपेन्द्र यादव | 1. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय 2. श्रम और रोजगार मंत्रालय |
27. | महेंद्र नाथ पाण्डेय | भारी उद्योग मंत्रालय |
28. | पुरुषोत्तम रूपाला | मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय |
29. | जी. किशन रेड्डी | 1. संस्कृति मंत्रालय 2. पर्यटन मंत्रालय |
30. | अनुराग ठाकुर | 1.सूचना और प्रसारण मंत्रालय 2. युवा मामले और खेल मंत्रालय |
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) | ||
1. | राव इन्द्रजीत सिंह | 1. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 2. योजना मंत्रालय |
2. | जितेन्द्र सिंह (भाजपा) | 1. विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 2. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) |
राज्य मंत्री | ||
1. | श्रीपद येस्सो नायक | 1. बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री |
2. | फग्गन सिंह कुलस्ते | 1. इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री |
3. | प्रहलाद सिंह पटेल | 1. जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री |
4. | अश्विनी कुमार चौबे | 1. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री |
5. | अर्जुन राम मेघवाल | 1. संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री |
6. | जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह | 1. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. नागर विमानन मंत्रालय में राज्य मंत्री |
7. | कृष्ण पाल गुर्जर | 1. विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री |
8. | रावसाहेब दानवे | 1. रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री |
9. | रामदास अठावले | सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री |
10. | साध्वी निरंजन ज्योति | 1. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री
2. ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री |
11. | डॉ. संजीव कुमार बालयान | पशुपालन, मत्स्य पालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय में राज्य मंत्री |
12. | नित्यानंद राय | गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री |
13. | पंकज चौधरी | वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री |
14. | अनुप्रिया सिंह पटेल | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय में राज्य मंत्री |
15. | एस. पी. सिंह बघेल | न्याय और कानून मंत्रालय में राज्य मंत्री |
16. | राजीव चंद्रशेखर | 1. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री |
17. | शोभा करंदलाजे | कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
18. | भानु प्रताप सिंह वर्मा | लघु, मध्यम और सूक्ष्म उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री |
19. | दर्शना जरदोश | 1. कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री
2. रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री |
20. | वी. मुरलीधरन | 1. विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री |
21. | मीनाक्षी लेखी | 1. विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री |
22. | सोम प्रकाश | वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री |
23. | रेणुका सिंह सरुता | आदिवासी मंत्रालय में राज्य मंत्री |
24. | रामेश्वर तेली | 1. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. श्रम और रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री |
25. | कैलाश चौधरी | कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
26. | अन्नपूर्णा देवी यादव | शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री |
27. | ए. नारायणस्वामी | सामाजिक न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री |
28. | कौशल किशोर | शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय में राज्य मंत्री |
29. | अजय भट्ट | 1. रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री |
30. | बी. एल. वर्मा | 1. उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री |
31. | अजय कुमार मिश्रा | गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री |
32. | देवुसिंह चौहान | संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री |
33. | भगवंत खुबा | 1. नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री |
34. | कपिल पाटिल | पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री |
35. | प्रतिमा भौमिक | सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री |
36. | सुभाष सरकार | शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री |
37. | डॉ. भागवत किशनराव कराड | वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री |
38. | राजकुमार रंजन सिंह | 1. विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री |
39. | डॉ. भारती प्रवीण पवार | स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
40. | बिश्वेश्वर टुडू | 1. जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री |
41. | शांतनु ठाकुर | बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री |
42. | डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई | 1. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. आयुष मंत्रालय में राज्य मंत्री |
43. | जॉन बारला | अल्पसंख्यक मंत्रालय में राज्य मंत्री |
44. | एल. मुरुगन | 1. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
45. | निसिथ प्रमाणिक | 1. गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री 2. युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री |