एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "१"।

अनुसुइया उइके  

अनुसुइया उइके
पूरा नाम अनुसुइया उइके
जन्म 10 अप्रॅल, 1957
जन्म भूमि छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी राज्यपाल, छत्तीसगढ़- 29 जुलाई, 2019 से पदस्थ
शिक्षा एम.ए. (अर्थशास्त्र), एल.एल.बी.
संबंधित लेख राज्यपाल, भारत के राज्यों के वर्तमान राज्यपालों की सूची
अन्य जानकारी अनुसुइया उइके ने महिलाओं, विशेषकर आदिवासी महिलाओं को न्याय दिलाने और उनकी सम्याओं के समाधान में विशेष रूचि ली। आदिवासी महिलाओं में अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने का काम किया।
अद्यतन‎

अनुसुइया उइके (अंग्रेज़ी: Anusuiya Uikey, जन्म- 10 अप्रॅल, 1957, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश) भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ और संसद सदस्य हैं। वे भारतीय संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करती हैं। अनुसुइया उइके को 16 जुलाई, 2019 को छत्तीसगढ़ की राज्यपाल बनाया गया है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पी. आर. रामचंद्र मेनन उन्हें पद की शपथ दिलाई। अनुसुइया उइके से पहले मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के पास छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार था।

परिचय

अनुसुइया उइके मध्य प्रदेश से राज्यसभा में सांसद हैं, लेकिन राजनीति में आने से पहले 1982 में वह शासकीय महाविद्यालय तामिया में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत थीं। यह महाविद्यालय उस दौर में जिस भवन में चलता था, वर्तमान में वहां विकासखंड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय है।

राजनीतिक शुरुआत

अपने तीन दशक से भी अधिक लंबे राजनीतिक करियर में अनुसुइया उइके ने मध्य प्रदेश सरकार के कई अहम पदों पर काम किया है। उन्हें 1985 में पहली बार उन्हें मध्य प्रदेश विधानसभा सदस्य के रूप में चुना गया था। इसके बाद 1988 और 1989 के बीच वह महिला एवं बाल विकास मंत्री बनीं। साल 2000 में वह राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य बनीं और पांच साल तक सदस्य बनी रहीं। जनवरी 2006 में वह मध्य प्रदेश आदिवासी आयोग की अध्यक्ष बनीं। इस पद पर उन्होंने दो महीने तक सेवा दी।

राज्यसभा सदस्य

2006 में अनुसुइया उइके को राज्यसभा सदस्य के रूप में चुना गया। इसके बाद वह सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता समिति की सदस्य बनीं। इसी साल वह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति, हिंदी सलाहकार समिति, खाद्य प्रसस्करण मंत्रालय, महिला एव बाल विकास मंत्रालय और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के अनौपचारिक परामर्शदात्री समिति की सदस्य भी बनीं।

आदिवासी अधिकारों के लिए काम

अनुसुइया उइके ने महिलाओं, विशेषकर आदिवासी महिलाओं को न्याय दिलाने और उनकी सम्याओं के समाधान में विशेष रूचि ली। आदिवासी महिलाओं में अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने का काम किया।

भाजपा से जुड़ाव

भाजपा के साथ अनुसुइया उइके का जुड़ाव बहुत लंबा चला। पार्टी ने उन्हें 1993 और 1998 के चुनाव में दमुआ और लखनादौन विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवार बनाया। 1993-1997 के बीच वह पार्टी के भीतर कई महत्वपूर्ण पदों पर रहीं, भाजपा की राज्य सचिव भी बनीं। इसके अलावा उइके भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और भाजपा आदिवासी मोर्चा की कार्यकारी सदस्य भी रहीं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

भारतीय राज्यों में पदस्थ राज्यपाल, उपराज्यपाल एवं प्रशासक
क्रमांक राज्य राज्यपाल/उपराज्यपाल चित्र कार्यकाल प्रारम्भ
1. आंध्र प्रदेश विश्व भूषण हरिचंदन
24 जुलाई, 2019
2. अरुणाचल प्रदेश बी. डी. मिश्रा
3 अक्टूबर, 2017
3. असम जगदीश मुखी
10 अक्टूबर, 2017
4. बिहार फागु चौहान
29 जुलाई, 2019
5. छत्तीसगढ़ अनुसुइया उइके
29 जुलाई, 2019
6. गोवा पी. एस. श्रीधरन पिल्लई
7 जुलाई, 2021
7. गुजरात आचार्य देवव्रत
22 जुलाई, 2019
8. हरियाणा बंडारू दत्तात्रेय
7 जुलाई, 2021
9. हिमाचल प्रदेश राजेन्द्र आर्लेकर
13 जुलाई, 2021
10. झारखण्ड रमेश बैस
14 जुलाई, 2021
11. कर्नाटक थावर चंद गहलोत
11 जुलाई, 2021
12. केरल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान
6 सितम्बर, 2019
13. मध्य प्रदेश मंगूभाई छगनभाई पटेल
6 जुलाई, 2021
14. महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी
5 सितम्बर, 2019
15. मणिपुर एल. गणेशन
27 अगस्त, 2021
16. मेघालय सत्यपाल मलिक
19 अगस्त, 2020
17. मिज़ोरम कंभमपति हरिबाबू
19 जुलाई, 2021
18. नागालैण्ड जगदीश मुखी
17 सितम्बर, 2021
19. ओडिशा गणेशी लाल
29 मई, 2018
20. पंजाब बनवारीलाल पुरोहित
31 अगस्त, 2021
21. राजस्थान कलराज मिश्र
9 सितम्बर, 2019
22. सिक्किम गंगा प्रसाद
26 अगस्त, 2018
23. तमिल नाडु रविन्द्र नारायण रवि
18 सितम्बर, 2021
24. तेलंगाना तमिलसाई सुंदरराजन
8 सितम्बर, 2019
25. त्रिपुरा सत्यदेव नारायण आर्य
7 जुलाई, 2021
26. उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल
29 जुलाई, 2019
27. उत्तराखण्ड गुरमीत सिंह
15 सितंबर, 2021
28. पश्चिम बंगाल जगदीप धनखड़
30 जुलाई, 2019
29. अंडमान-निकोबार देवेन्द्र कुमार जोशी
8 अक्टूबर, 2017
30, दिल्ली विनय कुमार सक्सैना
26 मई, 2022
31. जम्मू-कश्मीर मनोज सिन्हा
7 अगस्त, 2020
32. लद्दाख राधाकृष्ण माथुर
31 अक्टूबर, 2019
33. पुदुच्चेरी के उपराज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन
18 फ़रवरी, 2021
34. चंडीगढ़ बनवारीलाल पुरोहित
31 अगस्त, 2021
35. दमन एवं दीव प्रफुल खोदा पटेल
26 जनवरी, 2020
36. दादरा एवं नागर हवेली प्रफुल खोदा पटेल
26 जनवरी, 2020
37. लक्षद्वीप प्रफुल खोदा पटेल (अतिरिक्त प्रभार)
5 दिसम्बर, 2020

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=अनुसुइया_उइके&oldid=652500" से लिया गया