सुंदर पिचाई  

सुंदर पिचाई
पूरा नाम सुंदरराजन पिचाई
जन्म 12 जुलाई, 1972
जन्म भूमि मदुरै, तमिलनाडु
अभिभावक माता- लक्ष्मी पिचाई

पिता- रघुनाथ पिचाई

पति/पत्नी अंजलि पिचाई
संतान दो
शिक्षा बी.टेक, आईआईटी, खड़गपुर

एम.ए., स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय
एमबीए, पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय

पुरस्कार-उपाधि पद्म भूषण, 2022
प्रसिद्धि गूगल के सीईओ और अल्फाबेट कंपनी के सीईओ
नागरिकता भारतीय मूल के अमेरिकी
अन्य जानकारी सुंदर पिचाई 13 मार्च 2013 गूगल की प्रसिद्ध परियोजना एंड्राइड से जुड़े। जिसका नेतृत्व पहले एंडी रूबिन करते थे। अप्रॅल 2011 से 30 जुलाई 2013 तक वे जीवा सॉफ्टवेयर के निर्देशक बने।
अद्यतन‎

सुंदरराजन पिचाई (अंग्रेज़ी: Sundar Pichai, जन्म- 12 जुलाई, 1972, मदुरै, तमिलनाडु) भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं, जो तकनीकि क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी 'अल्फाबेट कंपनी' के 'गूगल खोज' अनुभाग के सीईओ हैं। 10 अगस्त, 2015 को उन्हें गूगल खोज का नया कार्यकारी अधिकारी चुना गया तथा 2 अक्टूबर, 2015 को सुंदर पिचाई ने अपना पद संभाला। हाल ही में भारत सरकार ने सुंदर पिचाई को 'पद्म भूषण' (2022) से सम्मानित किया है।

परिचय

सुंदर पिचाई का वास्तविक नाम पिचाई सुंदर राजन है। उनका जन्म 12 जुलाई, 1972 को मदुरै, तमिलनाडु में एक तमिल परिवार में लक्ष्मी व रघुनाथ पिचाई के घर हुआ था। सुंदर पिचाई की प्रारंभिक शिक्षा जवाहर विद्यालय, अशोक नगर, चेन्नई से हुई। दसवीं कक्षा तक पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने बारहवीं कक्षा के लिए आईआईटी चेन्नई में स्थित वना वाणी विद्यालय से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। उनके पिता रघुनाथ पिचाई ब्रिटिश कंपनी ‘जनरल इलेक्ट्रिक कंपनी’ में वरिष्ठ इलेक्ट्रिकल इंजिनियर के रूप में कार्यरत थे और कंपनी के इलेक्ट्रिकल पुर्जे बनाने वाली एक इकाई का प्रबंधन देखते थे। सुंदर पिचाई का बचपन मद्रास के अशोक नगर में बीता। उन्होंने आई.आई.टी. खड़गपुर की एक कॉलेज साथी अंजलि के साथ विवाह किया, जिससे उनके दो बच्चे हैं।[१]

शिक्षा

स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद सुंदर पिचाई ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर से बी. टेक की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से ‘मटेरियल साइंसेज एंड इंजीनियरिंग’ एम. एस. कि डिग्री प्राप्त की और पेनसिलवेनिया विश्वविद्यालय के ‘व्हार्टन स्कूल’ से एम.बी.ए. की शिक्षा पूरी की।

व्यावसायिक शुरुआत

अपनी पढ़ाई पूरी करने के उपरान्त सुंदर पिचाई ने ‘एप्लाइड मैटेरियल्स’ में इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट मैनेजमेंट में कार्य करना प्रारंभ किया। इसके बाद उन्होंने 'मैकिंसे एंड कंपनी' में मैनेजमेंट कंसल्टिंग में कार्य किया।

गूगल का सफ़र

सुंदर पिचाई का गूगल में सफ़र 2004 से शुरू हुआ। जहाँ वे गूगल के उत्पाद जैसे गूगल क्रोम, क्रोम ओएस पर कार्य करने लगे। कुछ समय बाद वे गूगल ड्राइव परियोजना का भी हिस्सा बने। पिचाई ने गूगल में रहते हुए अपनी योग्यता का बखूबी प्रदर्शन किया और वे गूगल के कुछ प्रचलित उत्पाद, जैसे- जीमेल और गूगल मानचित्र आदि के भी अहम हिस्सा बन गए। इस सबके बाद 19 नवम्बर 2009 में क्रोम ओएस और क्रोमबूक आदि उत्पादों की जाँच करने का कार्य किया व 2011 में इन उत्पादों को सार्वजनिक भी किया।[१]

20 मई 2010 में सुंदर पिचाई ने गूगल के नए विडियो कोडेक वीपी8 के मुक्तस्रोत (ओपेन सोर्सिंग) का भी ऐलान किया। गूगल के इस विडियो कोडेक ने एक नया विडियो फॉर्मेट प्रस्तुत किया। सुंदर पिचाई 13 मार्च 2013 गूगल की प्रसिद्ध परियोजना एंड्राइड से जुड़े। जिसका नेतृत्व पहले एंडी रूबिन करते थे। अप्रॅल 2011 से 30 जुलाई 2013 तक वे जीवा सॉफ्टवेयर के निर्देशक बने। सुंदर पिचाई का नाम 2014 के शुरुआती दौर में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ के रूप में भी लिया जाने लगा था, लेकिन 2015 में वे गूगल के सीईओ के रूप में दुनिया के सामने आए।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. १.० १.१ सुंदर पिचाई की जीवनी (हिंदी) dilsedeshi.com। अभिगमन तिथि: 04 फरवरी, 2022।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=सुंदर_पिचाई&oldid=673079" से लिया गया