रूमाल -रोहित ठाकुर  

यह लेख स्वतंत्र लेखन श्रेणी का लेख है। इस लेख में प्रयुक्त सामग्री, जैसे कि तथ्य, आँकड़े, विचार, चित्र आदि का, संपूर्ण उत्तरदायित्व इस लेख के लेखक/लेखकों का है भारतकोश का नहीं।
रूमाल -रोहित ठाकुर
पूरा नाम रोहित ठाकुर
जन्म 6 दिसंबर, 1978
शिक्षा परा-स्नातक (राजनीति विज्ञान)
नागरिकता भारतीय
वृत्ति सिविल सेवा परीक्षा हेतु शिक्षण
सम्पर्क जयंती-प्रकाश बिल्डिंग, काली मंदिर रोड, संजय गांधी नगर, कंकड़बाग, पटना-800020, बिहार
अद्यतन‎
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
रोहित ठाकुर की रचनाएँ

ऐसे ही बीत गया
एक युग
हमने रोटी के वृत्त को ही
मान लिया
इस धरती का वृत्त
हमारा जीवन बस यूँ ही बीत गया
नारा लगाते हुए
बस में भर कर कितनी बार
हम आते रहे गांधी मैदान
भीड़ बनाने के लिए
हम धक्का खाते रहे
और दूसरों को धकियाते रहे
हमने इसे जीवन
का सिस्टम कहा
ट्रेन की छतों पर बैठ कर
घर को हमने ही याद किया
हमने ही जगह छेकने के लिए
कई जगह रखा रूमाल
हमने ही उस रूमाल से
पोंछे अपने आँसू
उस रूमाल से
बड़ी नहीं हैं हमारी अभिलाषा ।।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=रूमाल_-रोहित_ठाकुर&oldid=620512" से लिया गया