प्रोमेथियम एक रसायनिक तत्त्व है, जिसे Pm से प्रदर्शित किया जाता है। यह तत्त्व आवर्त सारणी में लेन्थेनाइड तत्त्वों के साथ में रखा गया है।
- प्रोमेथियम का परमाणु क्रमांक 61 और परमाणु द्रव्यमान [146.9151][१] (ग्रा./मोल) होता है।
- रसायन विज्ञान में प्रोमेथियम का प्रतीक Pm है।
- संयुक्त राज्य अमेरिका के मेरिम्नैक, ग्लैण्डेनिम और कॉर्येल नामक वैज्ञानिकों ने प्रोमेथियम की खोज वर्ष 1945 में की थी।
- प्रोमेथियम का गलनांक 1042 (डिग्री सेंटीग्रेड) तथा क्वथनांक 3000 (डिग्री सेंटीग्रेड) होता है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ स्थिर न्यूक्लाइड्स रहित तत्त्व और कोष्ठक की संख्या तत्त्व के अधिकतम आयु युक्त समस्थानिक की द्रव्यमान संख्या को इंगित करता है, जैसे [209]। किन्तु थोरियम, प्रोटॅक्टिनियम और यूरेनियम के विशेष गुण धर्म, स्थलीय समस्थानिक रचना के होते हैं, इसलिए परमाणविक द्रव्यमान उल्लिखित है।
संबंधित लेख
वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज