ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक, 2020  

ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक, 2020
विवरण ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक, 2020
आयोजन स्थल टोक्यो, जापान
सम्मिलित राष्ट्र 163
खिलाड़ी 4,537
स्पर्धा 22 खेलों की 540 स्पर्धाएँ
तिथि 24 अगस्त से 5 सितंबर, 2021 तक
स्टेडियम नेशनल ओलम्पिक स्टेडियम, टोक्यो
अन्य जानकारी पैरालंपिक खेल, जिसमें विकलांग एथलीट शामिल होते हैं, वह प्रत्येक ओलंपिक खेलों के तुरंत बाद उसी मेजबान शहर में आयोजित होते हैं।
अद्यतन‎

ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक, 2020 (अंग्रेज़ी: Summer Paralympics, 2020) जिन्हें 'टोक्यो पैरालम्पिक' भी कहा गया है, का आयोजन जापान के शहर टोक्यो में किया गया है। यह पैरालम्पिक खेल 24 अगस्त से 5 सितंबर, 2021 तक आयोजित हो रहे हैं। ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक तथा ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक का आयोजन वर्ष 2020 में होना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण तब इसे टाल दिया गया था और अब साल 2021 में इनका आयोजन किया गया है।

आयोजन

पैरालम्पिक, 2020 के उद्घाटन समारोह की शुरुआत एक वीडियो के साथ हुई, जिसमें पैरा खिलाड़ियों की शक्ति को दर्शाया गया। वीडियो के खत्म होते ही पैरा एयरपोर्ट के कर्मियों की तरह पोशाक में रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया, जिसके बाद स्टेडियम के ऊपर आतिशबाजी का शानदार नजारा दिखा। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष एंड्रयू पार्सन्स और जापान के सम्राट नारुहितो का स्टेडियम में स्वागत किया गया, जिसके बाद चार बार के ओलंपिक फ्रीस्टाइल कुश्ती चैंपियन काओरी इको और बचाव कार्यकर्ता ताकुमी अस्तानी सहित छह व्यक्ति जापान के ध्वज को मंच पर लेकर आए। इसके बाद अन्य देशों के राष्ट्रीय ध्वज को स्टेडियम में लाया गया।

भारतीय दल ने 17वें नंबर पर अपना मार्च पास्ट निकाला। भाला फेंक खिलाड़ी टेक चंद भारतीय दल के ध्वजवाहक थे। 24 अगस्त से 5 सितंबर, 2021 तक चलने वाले पैरालंपिक खेलों के दौरान 163 देशों के लगभग 4537 खिलाड़ी 22 खेलों की 540 स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं। इसमें भारत की तरफ से भी अब तक का सबसे बड़ा दल हिस्सा ले रहा है। भारत से 9 अलग-अलग खेलों में कुल 54 खिलाड़ी पदक के लिए जोर लगाएंगे।

मुख्य तथ्य

  • टोक्यो पैरालम्पिक का आधिकारिक शुभंकर ‘सोमिटी’ है।
  • पहली बार इस पैरालम्पिक में नौका दौड़ (सेलिंग) और 7-ए-साइड फ़ुटबॉल की जगह बैडमिंटन और ताइक्वांडो की शुरुआत की जाएगी।
  • भारत ने इस पैरालंपिक के लिए अब तक का सबसे बड़ा दल उतारा है। कुल 54 एथलीट 9 खेल स्पर्धाओं में भाग लेंगे। 9 स्पर्धाएं तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, पैरा कैनोइंग, पावरलिफ्टिंग, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस और ताइक्वांडो हैं।
  • साल 2016 के रियो पैरालिंपिक में केवल 19 भारतीय एथलीटों ने भाग लिया था।
  • ऊँची कूद के मरियप्पन थंगावेलु (2016 रियो पैरालिंपिक में स्वर्ण जीतने वाले) को भारतीय दल का ध्वजवाहक बनाया गया था, लेकिन टोक्यो की उड़ान के दौरान वह कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ गये जिस कारण उनकी जगह भाला फेंक खिलाड़ी टेक चंद को भारतीय ध्वजवाहक बनाया गया।
  • भाला फेंक खिलाड़ी देवेन्द्र झाझरिया (रियो पैरालिंपिक में स्वर्ण जीतने वाले) और मरियप्पन थंगावेलु भारतीय दल में दो पैरालंपिक चैंपियन शामिल हैं।
  • प्राची यादव टोक्यो पैरा गेम्स में भारत की पहली पैराकेनो बनने के लिए तैयार हैं।
  • अवनि लेखेरा इस पैरालम्पिक में भाग लेने वाली पहली भारतीय महिला पैरा निशानेबाज हैं।
  • हरविंदर सिंह और विवेक चिकारा इन खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले देश के पहले पुरुष तीरंदाज हैं।

भारत का पैरालम्पिक थीम गीत

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक, 2020 के लिए भारतीय दल हेतु थीम गीत ‘कर दे कमाल तू’ जारी किया। दिव्यांग क्रिकेटर संजीव सिंह ने इस गाने की रचना की और गाया है।

संबंधित बिन्दू

ग्रीष्मकालीन ओलंपिक, 2020 के खेलों के 32वें संस्करण का आयोजन 23 जुलाई, 2021 से 8 अगस्त, 2021 तक टोक्यो, जापान में हुआ था। इसमें भारत ने 7 पदक (1 स्वर्ण, 2 रजत, 4 कांस्य) जीते और 48वें स्थान पर रहा।

नोट-

पैरालंपिक खेल, जिसमें विकलांग एथलीट शामिल होते हैं, वह प्रत्येक ओलंपिक खेलों के तुरंत बाद उसी मेजबान शहर में आयोजित होते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=ग्रीष्मकालीन_पैरालम्पिक,_2020&oldid=667207" से लिया गया