जयराम ठाकुर  

जयराम ठाकुर
पूरा नाम जयराम ठाकुर
जन्म 6 जनवरी, 1965
जन्म भूमि गांव- तांदी, तहसील-थुनाग, ज़िला- मंडी, हिमाचल प्रदेश
पति/पत्नी डॉ. साधना ठाकुर
संतान 2
नागरिकता भारतीय
पार्टी भारतीय जनता पार्टी
पद हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री
कार्य काल 27 दिसम्बर, 2017 से 11 दिसम्बर, 2022 तक
शिक्षा परास्नातक
विद्यालय पंजाब विश्वविद्यालय
पूर्वाधिकारी वीरभद्र सिंह
उत्तराधिकारी सुखविंदर सिंह सुक्खू
अन्य जानकारी हिमाचल प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े जिले मंडी से जयराम ठाकुर पहले विधायक हैं, जो मुख्यमंत्री के पद तक पहुँचे।
अद्यतन‎

जयराम ठाकुर (अंग्रेज़ी: Jai Ram Thakur) भारतीय राजनीतिज्ञ एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के राजनेता हैं। वे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए मंडी जिले की सिराज नामक विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। हिमाचल प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े जिले मंडी से जयराम ठाकुर पहले विधायक रहे, जो मुख्यमंत्री बने। भारतीय जनता पार्टी ने 2017 के विधानसभा चुनावों में मंडी जिले की 10 सीटों में से नौ पर जीत हासिल कर इतिहास रचा था।

जीवन परिचय

  • जयराम मंडी के एक किसान परिवार से आते हैं। उन्होंने चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय से परास्नातक (पोस्ट ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की और विश्वविद्यालय के दिनों में ही राजनीति में कदम रखने का फैसला किया।
  • छात्र जीवन के दौरान जयराम ठाकुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के समर्पित कार्यकर्ता थे और वह संघ के करीबी माने जाते हैं और वह राजपूत समुदाय से आते हैं।
  • जयराम ठाकुर 1986 में एबीवीपी में संयुक्त सचिव बने और 1993 से 1995 तक बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव और प्रदेश अध्यक्ष भी बने।
  • 2004 से 2005 तक जयराम बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे और 2006 में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बने।
  • जयराम ठाकुर ने 28 वर्ष की उम्र में पहली बार 1993 में चाचिओट सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था। वह 800 वोटों के अंतर से पहला चुनाव हार गए थे, लेकिन बीजेपी नेतृत्व का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब रहे।
  • 1998 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीते और 1998 से अब तक लगातार पांचवीं बार विधायक हैं।
  • वोटबैंक और अपने समर्थकों का आधार बढ़ाने की उनकी क्षमता ही थी कि 2007 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया।
  • जयराम ठाकुर के प्रदेश अध्यक्ष रहते पार्टी ने यह चुनाव लड़ा था और धूमल सरकार में मंत्री बने।
  • ठाकुर ने 2010 से 2012 तक धूमल सरकार में ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री के तौर पर काम किया।
  • जयराम ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी पहली बार अपने दम पर इस पहाड़ी राज्य में सत्ता में आई और प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री बने थे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

भारतीय राज्यों में पदस्थ मुख्यमंत्री
क्रमांक राज्य मुख्यमंत्री तस्वीर पार्टी पदभार ग्रहण
1. अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू
भाजपा 17 जुलाई, 2016
2. असम हिमंता बिस्वा सरमा
भाजपा 10 मई, 2021
3. आंध्र प्रदेश वाई एस जगनमोहन रेड्डी
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 30 मई, 2019
4. उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ
भाजपा 19 मार्च, 2017
5. उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी
भाजपा 4 जुलाई, 2021
6. ओडिशा नवीन पटनायक
बीजू जनता दल 5 मार्च, 2000
7. कर्नाटक सिद्धारमैया
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 20 मई, 2023
8. केरल पिनाराई विजयन
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 25 मई, 2016
9. गुजरात भूपेन्द्र पटेल
भाजपा 12 सितम्बर, 2021
10. गोवा प्रमोद सावंत
भाजपा 19 मार्च, 2019
11. छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय
भारतीय जनता पार्टी 13 दिसम्बर, 2023
12. जम्मू-कश्मीर रिक्त (राज्यपाल शासन) लागू नहीं 20 जून, 2018
13. झारखण्ड हेमन्त सोरेन
झारखंड मुक्ति मोर्चा 29 दिसम्बर, 2019
14. तमिल नाडु एम. के. स्टालिन
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम 7 मई, 2021
15. त्रिपुरा माणिक साहा
भाजपा 15 मई, 2022
16. तेलंगाना अनुमुला रेवंत रेड्डी
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस 7 दिसंबर, 2023
17. दिल्ली अरविन्द केजरीवाल
आप 14 फ़रवरी, 2015
18. नागालैण्ड नेफियू रियो
एनडीपीपी 8 मार्च, 2018
19. पंजाब भगवंत मान
आम आदमी पार्टी 16 मार्च, 2022
20. पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस 20 मई, 2011
21. पुदुचेरी एन. रंगास्वामी
कांग्रेस 7 मई, 2021
22. बिहार नितीश कुमार
जदयू 27 जुलाई, 2017
23. मणिपुर एन. बीरेन सिंह
भाजपा 15 मार्च, 2017
24. मध्य प्रदेश मोहन यादव
भाजपा 13 दिसंबर, 2023
25. महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे
शिव सेना 30 जून, 2022
26. मिज़ोरम लालदुहोमा
जोरम पीपल्स मूवमेंट 8 दिसम्बर, 2023
27. मेघालय कॉनराड संगमा
एनपीपी 6 मार्च, 2018
28. राजस्थान भजन लाल शर्मा
भारतीय जनता पार्टी 15 दिसम्बर, 2023
29. सिक्किम प्रेम सिंह तमांग
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 27 मई, 2019
30. हरियाणा नायब सिंह सैनी
भाजपा 12 मार्च, 2024
31. हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 11 दिसम्बर, 2022


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=जयराम_ठाकुर&oldid=682698" से लिया गया