चरणजीत सिंह चन्नी  

चरणजीत सिंह चन्नी
पूरा नाम चरणजीत सिंह चन्नी
जन्म 1 मार्च, 1963
जन्म भूमि भजौली, पंजाब
पति/पत्नी कमलजीत कौर
संतान दो पुत्र- नवजीत सिंह और रिदमजीत सिंह
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री, पंजाब- 19 सितम्बर, 2021 से 16 मार्च, 2022 तक
शिक्षा एमबीए, पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी

क़ानून की डिग्री, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़

विधानसभा सीट चमकौर साहिब
अन्य जानकारी चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस पार्टी की तरफ से लगातार तीन बार विधायक रह चुके हैं।
अद्यतन‎

चरणजीत सिंह चन्नी (अंग्रेज़ी: Charanjit Singh Channi, जन्म- 1 मार्च, 1963) पंजाब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। इससे पहले वे पंजाब के तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री भी रहे थे। चमकौर साहिब विधानसभा सीट से चरणजीत सिंह चन्नी लगातार 3 बार कांग्रेस के विधायक रहे हैं। उन्होंने 19 सितंबर, 2021 को पंजाब का मुख्यमंत्री पद सम्भाला था और पंजाब के नए कैप्टन बने। चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब में कांग्रेस के बड़े नेताओं में से एक हैं। वह पंजाब में कांग्रेस का सबसे बड़ा दलित चेहरा हैं।

परिचय

चरणजीत सिंह चन्नी का जन्म 1 मार्च, 1963 को पंजाब के भजौली नामक स्थान पर हुआ। उन्हें बचपन से ही शिक्षा के प्रति लगाव था। इसीलिए काफी बड़ी-बड़ी डिग्रियां भी हासिल की हैं। उन्होंने पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से एमबीए की है और पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से कानून में वकालत की पढ़ाई की है।

शिक्षा के मामले में चरणजीत सिंह चन्नी मेधावी छात्र रहे हैं। वह रामदासिया सिक्ख हैं। रामदासिया सिक्ख धर्म के अनुयायी होते हैं। चरणजीत सिंह चन्नी की पत्नी का नाम कमलजीत कौर है। उनके दो बेटे हैं, जिनके नाम- नवजीत सिंह और रिदमजीत सिंह है।

विधानसभा सदस्य

चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस पार्टी की तरफ से लगातार तीन बार विधायक रह चुके हैं और साल 2021 में उनको राज्यपाल हरि सिंह रावत ने पंजाब का मुख्यमंत्री घोषित किया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

भारतीय राज्यों में पदस्थ मुख्यमंत्री
क्रमांक राज्य मुख्यमंत्री तस्वीर पार्टी पदभार ग्रहण
1. अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू
भाजपा 17 जुलाई, 2016
2. असम हिमंता बिस्वा सरमा
भाजपा 10 मई, 2021
3. आंध्र प्रदेश वाई एस जगनमोहन रेड्डी
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 30 मई, 2019
4. उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ
भाजपा 19 मार्च, 2017
5. उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी
भाजपा 4 जुलाई, 2021
6. ओडिशा नवीन पटनायक
बीजू जनता दल 5 मार्च, 2000
7. कर्नाटक सिद्धारमैया
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 20 मई, 2023
8. केरल पिनाराई विजयन
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 25 मई, 2016
9. गुजरात भूपेन्द्र पटेल
भाजपा 12 सितम्बर, 2021
10. गोवा प्रमोद सावंत
भाजपा 19 मार्च, 2019
11. छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय
भारतीय जनता पार्टी 13 दिसम्बर, 2023
12. जम्मू-कश्मीर रिक्त (राज्यपाल शासन) लागू नहीं 20 जून, 2018
13. झारखण्ड हेमन्त सोरेन
झारखंड मुक्ति मोर्चा 29 दिसम्बर, 2019
14. तमिल नाडु एम. के. स्टालिन
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम 7 मई, 2021
15. त्रिपुरा माणिक साहा
भाजपा 15 मई, 2022
16. तेलंगाना अनुमुला रेवंत रेड्डी
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस 7 दिसंबर, 2023
17. दिल्ली अरविन्द केजरीवाल
आप 14 फ़रवरी, 2015
18. नागालैण्ड नेफियू रियो
एनडीपीपी 8 मार्च, 2018
19. पंजाब भगवंत मान
आम आदमी पार्टी 16 मार्च, 2022
20. पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस 20 मई, 2011
21. पुदुचेरी एन. रंगास्वामी
कांग्रेस 7 मई, 2021
22. बिहार नितीश कुमार
जदयू 27 जुलाई, 2017
23. मणिपुर एन. बीरेन सिंह
भाजपा 15 मार्च, 2017
24. मध्य प्रदेश मोहन यादव
भाजपा 13 दिसंबर, 2023
25. महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे
शिव सेना 30 जून, 2022
26. मिज़ोरम लालदुहोमा
जोरम पीपल्स मूवमेंट 8 दिसम्बर, 2023
27. मेघालय कॉनराड संगमा
एनपीपी 6 मार्च, 2018
28. राजस्थान भजन लाल शर्मा
भारतीय जनता पार्टी 15 दिसम्बर, 2023
29. सिक्किम प्रेम सिंह तमांग
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 27 मई, 2019
30. हरियाणा नायब सिंह सैनी
भाजपा 12 मार्च, 2024
31. हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 11 दिसम्बर, 2022

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=चरणजीत_सिंह_चन्नी&oldid=675355" से लिया गया