एलिस विलियम  

  • एलिस विलियम 1762 ई. में उस समय पटना स्थित अंग्रेज़ फ़ैक्टरी का मुखिया था, जब बंगाल के नवाब मीर क़ासिम ने बंगाल, बिहार और उड़ीसा में समस्त व्यापारियों पर से चुंगी हटा ली।
  • इसका नतीजा यह हुआ कि, ईस्ट इण्डिया कम्पनी और उसके कर्मचारियों के ग़ैर-क़ानूनी व्यापार से जो लाभ होता था, वह समाप्त हो गया।
  • कम्पनी के जिन कर्मचारियों को इस अवैध व्यापार से भारी लाभ होता था, उन्होंने नवाब की आज्ञा का तीव्र विरोध किया।
  • विलियम एलिस इस ग़ैर-क़ानूनी व्यापार का सबसे उग्र पक्षधर था।
  • उसने नवाब की आज्ञा के विरोध में पटना नगर पर अधिकार करने का प्रयास किया।
  • नवाब के सैनिकों ने उसका प्रतिरोध किया, फलत: एलिस अपनी छोटी सी सैनिक टुकड़ी के साथ परास्त हो गया और वह स्वयं मारा गया।
  • इन्हीं घटनाओं के फलस्वरूप 1763 ई. में नवाब मीर क़ासिम तथा ईस्ट इण्डिया कम्पनी के बीच युद्ध छिड़ गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

भट्टाचार्य, सच्चिदानन्द भारतीय इतिहास कोश, द्वितीय संस्करण-1989 (हिन्दी), भारत डिस्कवरी पुस्तकालय: उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, 201।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=एलिस_विलियम&oldid=202254" से लिया गया