एकदिवसीय क्रिकेट  

वनडे क्रिकेट मैच के दौरान रन लेते सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग

एकदिवसीय (वनडे) क्रिकेट अथवा सीमित ओवर मुक़ाबला भी कहा जाता है। इसमें प्रत्येक दल 50 ओवर गेंदबाज़ी और 50 ओवर बल्लेबाज़ी करता है। पहले ये 60 ओवर का होता था। यह एक दिन में ही समाप्त हो जाता है। इस प्रारूप में विश्व कप प्रतियोगिता आयोजित की जाती हैं। जिसमें सभी आईसीसी सदस्य देश हिस्सा लेते हैं।

भारत का प्रदर्शन

एकदिवसीय क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है। भारत ने दो बार विश्व कप जीता है। दो या दो से अधिक बार विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम तीसरी है। पहली बार भारत ने सन् 1983 में कपिल देव की कप्तानी में विश्व कप जीता। इसके 28 साल बाद सन 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत दूसरी बार विश्व चैम्पियन बना। इसके अतिरिक्त विश्व क्रिकेट में भारत एकमात्र देश है जिसने आईसीसी द्वारा आयोजित तीनों विश्व चैम्पियनशिप प्रतियोगिताओं (विश्व कप 1983 एवं 2011, टी-20 विश्वकप 2007, चैम्पियंस ट्रॉफ़ी 2013) का ख़िताब जीता है।

अब तक के विश्व कप प्रतियोगिताओं का संक्षिप्त ब्यौरा

वर्ष आयोजन स्थल कुल टीम विजेता उपविजेता जीत का अन्तर
वर्ल्ड कप क्रिकेट (पुरुष)
1975 इंग्लैण्ड 8 वेस्ट इंडीज ऑस्ट्रेलिया 17 रन
1979 इंग्लैण्ड 8 वेस्ट इंडीज इंग्लैण्ड 92 रन
1983 इंग्लैण्ड 12 भारत वेस्ट इंडीज 43 रन
1987 भारत/पाकिस्तान 8 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैण्ड 7 रन
1992 ऑस्ट्रेलिया/न्यूजीलैंड 9 पाकिस्तान इंग्लैण्ड 22 रन
1996 भारत/पाकिस्तान/श्रीलंका 12 श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया 7 विकेट
1999 इंग्लैण्ड 12 ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान 8 विकेट
2003 दक्षिण अफ़्रीका 14 ऑस्ट्रेलिया भारत 125 रन
2007 वेस्ट इंडीज 16 ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका 53 रन
2011 भारत/श्रीलंका/बांग्लादेश 16 भारत श्रीलंका 6 विकेट
वर्ल्ड कप क्रिकेट (महिला)
1973 इंग्लैण्ड इंग्लैण्ड ऑस्ट्रेलिया 92 रन
1978 पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया इंग्लैण्ड 8 विकेट
1982 न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया इंग्लैण्ड 3 विकेट
1988 ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया इंग्लैण्ड 8 विकेट
1993 इंग्लैण्ड इंग्लैण्ड न्यूजीलैंड 67 रन
1997 भारत ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड 5 विकेट
2000 न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया 4 रन
2005 दक्षिण अफ़्रीका ऑस्ट्रेलिया भारत 98 रन
2009 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैण्ड न्यूजीलैंड 4 विकेट
2013 भारत ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज 114 रन


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=एकदिवसीय_क्रिकेट&oldid=519538" से लिया गया