एन. रंगास्वामी  

एन. रंगास्वामी
पूरा नाम एन. रंगास्वामी
जन्म 4 अगस्त, 1950
जन्म भूमि पुदुच्चेरी
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी कांग्रेस, ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस
पद मुख्यमंत्री, पुदुच्चेरी

पहली बार- 27 अक्टूबर, 2001 से 12 मई, 2006 तक
दूसरी बार- 13 मई, 2006 से 4 सितंबर, 2008 तक
तीसरी बार- 17 मई, 2011 से 6 जून, 2016 तक
चौथी बार- 7 मई, 2021 से पदस्थ

अन्य जानकारी एन. रंगास्वामी ने अपनी राजनैतिक और सामजिक छवि पर कोई दाग नहीं लगने दिया। उनके प्रशंसकों और राज्य के आम नागरिकों के बीच उन्हें "मिस्टर ऑनेस्ट" के नाम से भी जाना जाता है।
अद्यतन‎

एन. रंगास्वामी (अंग्रेज़ी: N. Rangasamy, जन्म- 4 अगस्त, 1950) भारतीय राजनीतिज्ञ और पुदुचेरी के चौथी बार मुख्यमंत्री बने हैं। वह पहली बार 27 अक्टूबर, 2001 से 12 मई, 2006 तक; दूसरी बार 13 मई, 2006 से 4 सितंबर, 2008 तक और फिर तीसरी बार 17 मई, 2011 से 6 जून, 2016 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। अपने कॅरियर की शुरुआत से लेकर अब तक एन. रंगास्वामी ने अपनी राजनैतिक और सामजिक छवि पर कोई दाग नहीं लगने दिया। उनके प्रशंसकों और राज्य के आम नागरिकों के बीच उन्हें "मिस्टर ऑनेस्ट" के नाम से भी जाना जाता है।

जीवन परिचय

दक्षिण भारत के संघीय क्षेत्र पुदुच्चेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी का जन्म 4 अगस्त, 1950 को पुदुचेरी में हुआ था। उनका संबंध दक्षिण भारत के एक प्रमुख जातीय समुदाय वन्नियार से है। इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय से ग्रहण की थी। यह एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो बिना किसी सुरक्षा घेरे के खुलेआम अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि एन. रंगास्वामी के कार्यालय में कोई भी आम नागरिक बिना किसी हिचक और पूर्व सूचना के आ सकता है। वह बिना किसी भेद-भाव के सब लोगों को बराबर समय देते हैं।[१]

व्यक्तित्व

एन. रंगास्वामी मुख्यमंत्री बनने के बाद भी कभी आम जनता से दूर नहीं रहे। वह अपने क्षेत्र के नागरिकों के कल्याण और सुखद जीवन को निर्धारित करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। वह एक अच्छे और जमीन से जुड़े राजनेता हैं।

राजनैतिक सफर

के. कामराज से प्रभावित होकर एन. रंगास्वामी विद्यार्थी जीवन में ही राजनीति से जुड़ गए थे। वह गरीब और असहाय लोगों के हितों के लिए कार्य करने लग गए थे। एन. रंगास्वामी ने कांग्रेस की टिकट पर अपना पहला विधानसभा चुनाव वर्ष 1990 में थत्तनचावड़ी निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा था, लेकिन इन चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लेकिन वे आगामी चुनावों में जीतकर राज्य के कृषि और सहकारिता मंत्री बनाए गए।

वर्ष 1996 के चुनावों में वह दोबारा निर्वाचित हुए। वर्ष 2001 के चुनावों में जीत दर्ज करने के बाद एन. रंगास्वामी पुदुचेरी के मुख्यमंत्री बनाए गए। वर्ष 2006 के विधानसभा चुनावों में एन. रंगास्वामी ने भारी मतांतरों से जीत दर्ज की। इन चुनावों में उनके प्रतिद्वंदी को केवल 500 मत ही प्राप्त हुए थे। वर्ष 2008 में कांग्रेस के भीतर चल रहे मनमुटाव और आंतरिक राजनीति के कारण एन. रंगास्वामी से त्याग पत्र लेकर 4 सितंबर, 2008 को वी. वैथिलिंगम को मुख्यमंत्री बना दिया गया। कांग्रेस की सदस्यता त्याग देने के बाद 7 फरवरी, 2011 को एन. रंगास्वामी ने ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस की स्थापना की। तीन महीनों के भीतर हुए विधानसभा चुनावों में एन. रंगास्वामी की पार्टी को 17 में से 15 सीटों पर जीत हासिल हुई जिसके बाद वह एक बार फिर मुख्यमंत्री बने।

उपलब्धियां

  • एन. रंगास्वामी ने राज्य के मूलभूत ढांचे और नागरिकों के जीवन को महत्वपूर्ण ढंग से परिवर्तित किया है। वर्ष 2006 में इंडिया टूडे द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण में पुदुचेरी को भारत का सबसे अधिक रहने योग्य राज्य का स्थान दिया गया। इसके अलावा पुदुचेरी को महिला सशक्तिकरण, साक्षरता, सड़क निर्माण और अन्य जन सुविधाओं के मामले में भी अव्वल स्थान दिया गया है।
  • एन.रंगास्वामी द्वारा चलाई गई मिड-डे मील योजना को भी राज्य के भीतर काफी सराहना मिली।
  • कॉलेज और स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए मुफ्त ट्यूशन की सुविधा उपल्ब्ध कराने के लिए भी रंगास्वामी के नेतृत्व की काफी प्रशंसा की गई।
  • इसके अलावा एन. रंगास्वामी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की शुरुआत कर मधुमेह के मरीजों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए गेहूं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. पुदुच्चेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी (हिंदी) jagran.com। अभिगमन तिथि: 02 सितंबर, 2020।

संबंधित लेख

भारतीय राज्यों में पदस्थ मुख्यमंत्री
क्रमांक राज्य मुख्यमंत्री तस्वीर पार्टी पदभार ग्रहण
1. अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू
भाजपा 17 जुलाई, 2016
2. असम हिमंता बिस्वा सरमा
भाजपा 10 मई, 2021
3. आंध्र प्रदेश वाई एस जगनमोहन रेड्डी
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 30 मई, 2019
4. उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ
भाजपा 19 मार्च, 2017
5. उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी
भाजपा 4 जुलाई, 2021
6. ओडिशा नवीन पटनायक
बीजू जनता दल 5 मार्च, 2000
7. कर्नाटक सिद्धारमैया
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 20 मई, 2023
8. केरल पिनाराई विजयन
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 25 मई, 2016
9. गुजरात भूपेन्द्र पटेल
भाजपा 12 सितम्बर, 2021
10. गोवा प्रमोद सावंत
भाजपा 19 मार्च, 2019
11. छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय
भारतीय जनता पार्टी 13 दिसम्बर, 2023
12. जम्मू-कश्मीर रिक्त (राज्यपाल शासन) लागू नहीं 20 जून, 2018
13. झारखण्ड हेमन्त सोरेन
झारखंड मुक्ति मोर्चा 29 दिसम्बर, 2019
14. तमिल नाडु एम. के. स्टालिन
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम 7 मई, 2021
15. त्रिपुरा माणिक साहा
भाजपा 15 मई, 2022
16. तेलंगाना अनुमुला रेवंत रेड्डी
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस 7 दिसंबर, 2023
17. दिल्ली अरविन्द केजरीवाल
आप 14 फ़रवरी, 2015
18. नागालैण्ड नेफियू रियो
एनडीपीपी 8 मार्च, 2018
19. पंजाब भगवंत मान
आम आदमी पार्टी 16 मार्च, 2022
20. पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस 20 मई, 2011
21. पुदुचेरी एन. रंगास्वामी
कांग्रेस 7 मई, 2021
22. बिहार नितीश कुमार
जदयू 27 जुलाई, 2017
23. मणिपुर एन. बीरेन सिंह
भाजपा 15 मार्च, 2017
24. मध्य प्रदेश मोहन यादव
भाजपा 13 दिसंबर, 2023
25. महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे
शिव सेना 30 जून, 2022
26. मिज़ोरम लालदुहोमा
जोरम पीपल्स मूवमेंट 8 दिसम्बर, 2023
27. मेघालय कॉनराड संगमा
एनपीपी 6 मार्च, 2018
28. राजस्थान भजन लाल शर्मा
भारतीय जनता पार्टी 15 दिसम्बर, 2023
29. सिक्किम प्रेम सिंह तमांग
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 27 मई, 2019
30. हरियाणा नायब सिंह सैनी
भाजपा 12 मार्च, 2024
31. हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 11 दिसम्बर, 2022

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=एन._रंगास्वामी&oldid=676787" से लिया गया