Refresh

This website amp.bharatdiscovery.org/india/%E0%A4%B9%E0%A5%88%E0%A4%B5%E0%A4%B2%E0%A5%89%E0%A4%95_%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%AA is currently offline. Cloudflare\'s Always Online™ shows a snapshot of this web page from the Internet Archive\'s Wayback Machine. To check for the live version, click Refresh.

हैवलॉक द्वीप

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
हैवलॉक द्वीप, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह

हैवलॉक द्वीप अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर के उत्तर-पूर्व में लगभग 38 कि.मी. दूर स्थित है। यह द्वीप अनछुए समुद्र तट और अप्रदूषित पर्यावरण की गोद में आरामदेह रिसॉर्ट उपलब्ध कराता है। राधानगर समुद्र तट पर शिविर लगाने की भी सुविधा उपलब्ध है। पर्यटकों के लिए पर्यटन विभाग का अतिथिगृह 'डालफिन रिसॉर्ट' उपलब्ध है।

  • हैवलॉक द्वीप सबसे अधिक पर्यटकों के आवागमन वाला और सबसे लोकप्रिय द्वीप है।
  • इस द्वीप का समुद्र तट एशिया में सबसे सुंदर माना गया है।
  • यहाँ की ख़ासियत है की समुद्र तट के किनारे-किनारे मैनग्रोव वृक्ष की ख़ूबसूरत कतारें है।
  • एशिया का द्वितीय सबसे लम्बा और मशहूर राधानगर समुद्र तट भी यहीं है।
  • यहाँ के पवित्र, अछूते तट अत्यंत सुंदर हैं और सभी प्रकृति प्रेमियों एवं उत्साही व्यक्तियों के लिए आकर्षण का केन्द्र हैं।
  • हैवलॉक द्वीप की रेत की ढलानें ज़्यादातर समकोण पर मिलती है, इससे मिलन बिंदु पर ज़्यादा पानी जमा होने की सम्भावना होती है।
  • द्वीप की उष्णकटिबंधी हरियाली शहरी जीवन की भाग दौड़ से दूर एक पृथक् आवास प्रदान करती है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

वीथिका

हैवलॉक द्वीप, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख