Refresh

This website amp.bharatdiscovery.org/india/%E0%A4%85%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%BE_%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%AA is currently offline. Cloudflare\'s Always Online™ shows a snapshot of this web page from the Internet Archive\'s Wayback Machine. To check for the live version, click Refresh.

अल्डबरा द्वीप

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

अल्डबरा द्वीप हिंद महासागर में 9° 30¢ दक्षिण अ. 46° ०¢ पू.दे. पर मैडागास्कर से 265 मील उत्तर-पश्चिम तथा माही (सेशल्स द्वीपसमूह) से 690 मील दक्षिण-पश्चिम पर स्थित है। इसका क्षेत्रफल 60 वर्ग मील है। यहाँ उपजाऊ मिट्टी बहुत कम है, अधिकतर बालू ही है। वनस्पतियों में घनी झाड़ियां, बबूल के वृक्ष, मंजिष्ठाकुल (रुवियेसिई) और मधूककुल (सैपोटेसिई) मुख्य हैं। यहाँ के बृहत्काय स्थलीय कछुए जो लुप्त हो चले थे, अब सावधानी से पाले जाते हैं। इसके अतिरिक्त पेडुकी, घोंघे और केकड़े भी अधिक संख्या में मिलते हैं। यहाँ बकरियां पाली जाती हैं तथा नारियल पैदा किया जाता हे। मछली मारना यहाँ का प्रमुख उद्योग है।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 263 |

संबंधित लेख