वर दो, लड़ने जाऊँगा -त्रिलोक सिंह ठकुरेला  

वर दो, लड़ने जाऊँगा -त्रिलोक सिंह ठकुरेला
कवि त्रिलोक सिंह ठकुरेला
जन्म 1 अक्टूबर, 1966
जन्म स्थान नगला मिश्रिया, हाथरस, (उत्तर प्रदेश)
मुख्य रचनाएँ प्रकाशित- नया सवेरा (बाल साहित्य), काव्यगंधा (कुण्डलिया संग्रह)

सम्पादन- आधुनिक हिंदी लघुकथाएँ, कुण्डलिया छंद के सात हस्ताक्षर, कुण्डलिया कानन

इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची

हल्दी-घाटी किधर पिताजी,
मैं भी लड़ने जाऊँगा ।
घोड़ा, भाला मुझे दिला दो,
मैं राणा बन जाऊँगा ।।

     बैरी के छक्के छूटेंगे,
     जब भाला चमकाऊँगा ।
     शत्रु भाग जायेंगे डर कर
     समर-भूमि जब जाऊँगा ।।

इतने पर भी डटे रहे वह
तो फिर रण होगा भारी ।
कट कर शीश अनेक गिरेंगे ,
देखेगी दुनिया सारी ।।

     चाहे शीश कटे मेरा भी
     तनिक नहीं घबराऊँगा ।
     पिता, आपका वीर-पुत्र हूँ,
     वर दो, लड़ने जाऊँगा ।।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=वर_दो,_लड़ने_जाऊँगा_-त्रिलोक_सिंह_ठकुरेला&oldid=505568" से लिया गया