रावन फाड़ी  

रावन फाड़ी
विवरण 'रावन फाड़ी' कर्नाटक स्थित ऐतिहासिक गुफ़ा मंदिर है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।
राज्य कर्नाटक
स्थान ऐहोल, बीजापुर
निर्माणकाल छठी सदी लगभग
अन्य जानकारी यहाँ मंदिर के दो भाग हैं- 'मंतपस' और 'शिवलिंग'। मंदिर में कई खंभे बने हुए हैं। यहाँ आने के लिए तीन प्रवेश द्वार हैं।

रावन फाड़ी ऐहोल, कर्नाटक में स्थित ऐतिहासिक गुफ़ा मंदिर है। यह पूरे ऐहोल में सबसे पुराना गुफ़ा मंदिर है। यह स्थान कर्नाटक के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है।

  • इस स्थान पर भगवान शिव को समर्पित ऐहोल की सबसे बड़ी गुफ़ा है।
  • गुफ़ा के अंदर दो बड़े-बड़े मंदिर हैं। यहां भगवान शिव के नृत्य करते हुए कई चित्र लगे हुए हैं।
  • रावन फाड़ी की गुफ़ा को लगभग 6वीं सदी में बनाया गया था।
  • यहाँ मंदिर के दो भाग हैं- 'मंतपस' और 'शिवलिंग'। मंदिर में कई खंभे बने हुए हैं। यहाँ आने के लिए तीन प्रवेश द्वार हैं।
  • मंदिर की दीवारों पर नटराज भगवान के नृत्‍य करते हुए चित्र लगे हैं। गुफ़ा के दोनों ओर एक-एक खुले मंदिर स्थित हैं, जिनमें भगवान नटराज की नृत्‍य करती हुई मूर्ति लगी है।[१]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. रावन फाड़ी, ऐहोल (हिन्दी) नेटिव प्लेनेट। अभिगमन तिथि: 19 दिसम्बर, 2014।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=रावन_फाड़ी&oldid=514002" से लिया गया