मैनपुरी  

इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

मैनपुरी ज़िले के मध्य में, इसान नदी के दक्षिण में यह मैनपुरी स्थित है। मैनपुरी में ज़िले के शासन का प्रमुख केंनद्र है। मैनपुरी से पक्की सड़कें आगरा, इटावा, एटा तथा फतेहगढ़ की जाती हैं। इसमें आगरा मार्ग के उत्तर में स्थित मुखानगंज तथा दक्षिण में स्थित मैनपुरी कस्बे सम्मिलित हैं। यहाँ राजा का एक क़िला है। नगर के मध्य से ग्रैंड टंक मार्ग जाता है, जिसके दानों ओर बाज़ार स्थित है।

मैनपुरी और उसके आस-पास की जगह पर कन्नौज के शासक वंश का शासन था। 1526 के दौरान मैनपुरी पर मुग़ल शासक बाबर, अठाहरवीं शताब्दी में मराठों और फिर अवध के नवाब वजीर ने शासन किया था। अंत में 1801 ई. में मैनपुरी ब्रिटिश शासकों ने शासन किया।

मिट्टी जलोढ़ है। मैनपुरी की जलवायु दोआब जैसी ही है। वर्ष का वार्षिक औसत लगभग 30 इंच है। यहाँ पर आमों के कुंज तथा बबूलों की अधिकता है। यहाँ अनाज की मंडी है। कपास ओटने का कार्य भी यहाँ अधिक होता है। कृषि में गेहूँ, ज्वार, जौ, बाजरा, चना, तथा कपास की कृषि की जाती है। गंगा की दो प्रमुख सहायक नदियों से इसकी सिंचाई होती है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=मैनपुरी&oldid=236670" से लिया गया