चंदौसी  

चंदौसी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद ज़िले में दिल्ली से 95 मील (लगभग 152 कि.मी.) पूर्व तथा मुरादाबाद नगर से 27 मील (लगभग 43.2 कि.मी.) दक्षिण में स्थित है। यह एक प्रसिद्ध व्यापारिक मंडी है।[१]

  • अलीगढ़, मेरठ, बरेली और सहारनपुर के बीच स्थित होने के कारण इस मंडी का केंद्रीय महत्व है।
  • चंदौसी सड़कों और रेलों का प्रसिद्ध जंकशन है।
  • यहाँ गेहूँ, चावल, मक्का, सरसों, जौ तथा नमक का व्यापार होता है।
  • चंदौसी का घी अपनी शुद्धता के लिये उत्तरी भारत में प्रसिद्ध है।
  • कपास से विनौला निकालने की मशीनें भी यहाँ हैं; यहाँ से कपास, सन, पटुआ, चीनी और पत्थर बाहर भेजा जाता है।
  • चंदौसी क्षेत्र को समीप के जलविद्युत केंद्र से बिजली मिलती है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. चंदौसी (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 13 अप्रैल, 2014।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=चंदौसी&oldid=610032" से लिया गया