पर्यायवाची शब्द द  

पर्यायवाची शब्द (समानार्थी शब्द / Synonyms Word)

जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें 'समानार्थक' या 'पर्यायवाची शब्द' कहते है या किसी शब्द-विशेष के लिए प्रयुक्त समानार्थक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं। यद्यपि पर्यायवाची शब्दों के अर्थ में समानता होती है, लेकिन प्रत्येक शब्द की अपनी विशेषता होती है और भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं। पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हुए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। पर्यायवाची का अर्थ है - समान अर्थ देने वाल़ाहिन्दी भाषा में एक शब्द के समान अर्थ वाले कई शब्द मिल जाते हैं।

'द' वर्ण वाले पर्यायवाची शब्द

पर्यायवाची शब्द (द)
क्र.सं. शब्द पर्यायवाची शब्द
1. दास सेवक, नौकर, चाकर, परिचारक, अनुचर, भृत्य, किंकर
2. दधि दही, गोरस, मट्ठा, तक्र
3. दरिद्र निर्धन, ग़रीब, रंक, कंगाल, दीन
4. दिन दिवस, याम, दिवा, वार, प्रमान, वासर, अह्न
5. दीन ग़रीब, दरिद्र, रंक, अकिंचन, निर्धन, कंगाल
6. दीपक दीप, दीया, प्रदीप
7. दुःख पीड़ा,कष्ट, व्यथा, वेदना, संताप, शोक, खेद, पीर, लेश
8. दूध दुग्ध, क्षीर, पय, गौरस, स्तन्य
9. दुष्ट पापी, नीच, दुर्जन, अधम, खल, पामर
10. दाँत दशन, रदन, रद, द्विज, दन्त, मुखखुर
11. दर्पण शीशा, आरसी, आईना, मुकुर
12. दुर्गा चंडिका, भवानी, कुमारी, कल्याणी, महागौरी, कालिका, शिवा, चण्डी, चामुण्डा
13. देवता सुर, देव, अमर, वसु, आदित्य, लेख, अजर, विबुध
14. देह काया, तन, शरीर, वपु, गात


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=पर्यायवाची_शब्द_द&oldid=582087" से लिया गया