उद्धरण चिह्न
हिन्दी भाषा में किसी और के वाक्य या शब्दों को ज्यों-का-त्यों रखने में इस चिह्न (" ") का प्रयोग किया जाता है।
उदाहरण-
- तुलसीदास ने कहा-
"रघुकुल रीति सदा चली आई। प्राण जाय पर वचन न जाई॥"
- वाक्य में किसी शब्द पर बल देने के लिए इकहरे उद्धरण चिह्न (' ') का प्रयोग करते हैं; जैसे- तुलसीदास कृत 'रामचरितमानस' एक अनुपम कृति है।
|
|
|
|
|