दीमापुर  

दीमापुर (अंग्रेज़ी: Dimapur) नागालैंड स्थित प्राकृतिक रूप से बहुत ख़ूबसूरत होने के साथ-साथ एक ऐतिहासिक शहर भी है। नागालैंड के प्रमुख पर्यटन स्थल में शामिल दीमापुर नागालैंड का सबसे बड़ा और सबसे तेज़ीसे विकास की पटरी पर दौड़ने वाला शहर है।

  • दीमापुर तीन शब्दों दी, मा और पुर से मिलकर बना है। कचारी भाषा के अनुसार दी का अर्थ 'नदी', मा का अर्थ 'महान' और पुर का अर्थ 'शहर' होता है।
  • प्राचीन समय में दीमापुर में कचारी आदिवासियों का राज था। दीमापुर में कचारी शासनकाल में बने मन्दिर, तालाब और क़िले देखने लायक़ हैं।
  • मन्दिर, तालाब और क़िले आदि के अवशेष आज भी यहाँ पर देखे जा सकते हैं। इनमें राजपुखूरी, पदमपुखूरी, बामुन पुखूरी और जोरपुखूरी आदि प्रमुख हैं।
  • इनके अलावा दीमापुर में रंगापहाड़ अभयारण्य भी देख सकते है।
  • यह शहर हवाई उड़ान के माध्यम से सीधे जुड़ा हुआ है। इस वजह से यहाँ आने वाले पर्यटकों की संख्या बहुत अधिक होती है।
  • दीमापुर के कुछ प्रमुख आकर्षण में ट्रिपल फॉल्स, कचहरी खंडहर, नागालैंड विज्ञान केंद्र और प्राणि उद्यान आदि शामिल हैं।
  • शहर का पूर्वी भाग धनसिरी नदी के गहरे में है जो कि अद्भुत आकर्षण प्रस्तुत करता है।
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=दीमापुर&oldid=657344" से लिया गया