गोवा राज्य संग्रहालय  

गोवा राज्य संग्रहालय

गोवा राज्य संग्रहालय (अंग्रेज़ी: Goa State Museum) जिसे 'राज्य पुरातत्व संग्रहालय' के नाम से भी जाना जाता है। पहले यह म्यूजियम पणजी के ईडीसी काम्प्लेक्स में पट्टो नामक स्थान पर स्थित था। लेकिन इससे पहले गोवा स्टेट म्यूजियम को पणजी के सेंट इंगेज में रखा गया था। वर्तमान में यह म्यूजियम भारत के गोवा राज्य की राजधानी पणजी में आदिलशाह के महल (पुराने सचिवालय) में स्थित है। गोवा राज्य संग्रहालय की स्थापना सन 1977 में की गयी थी। गोवा स्टेट म्यूजियम में प्राचीन समय के इतिहास, कलाकृति, पुरातत्व, शिल्प और भूविज्ञान सहित अन्य विभाग शामिल हैं। वर्ष 2008 तक संग्रहालय में लकड़ी की वस्तुए, पत्थर की मूर्तिया, चित्रों, पांडुलिपियों, नक्काशी, दुर्लभ सिक्के और मानव-संबंधी वस्तुएं सहित लगभग 8000 कलाकृतियों मौजूद थीं।

इतिहास

गोवा राज्य संग्रहालय के इतिहास पर नजर डालने पर पता चलता है कि यह संग्रहालय सन 1973 में गोवा में अभिलेखागार विभाग की पुरातत्व संग्रहालय की इकाई के रूप में निर्मित किया गया था। 29 सितंबर 1977 को म्यूजियम को किराए के भवन में एक छोटे म्यूजियम के रूप में निर्मित किया गया था। लेकिन बाद में एक नये म्यूजियम का निर्माण कराया गया था जिसका उद्घाटन 18 जून 1996 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा द्वारा किया गया था। यह संग्रहालय गोवा की सांस्कृतिक, एतिहासिक और परम्पराओं को अपने आप में समेंटे हुए है। गोवा के विभिन्न पहलुओं की जानकरी गोवा स्टेट म्यूजियम से प्राप्त हो जाएगी।[१]

दीर्घाएँ

गोवा स्टेट म्यूजियम में 14 दीर्घाए हैं, जिनको व्यवस्थित ढंग से स्थापित किया गया है। मूर्तिकला गैलरी, क्रिश्चियन आर्ट गैलरी, प्रिंटिंग हिस्ट्री गैलरी, सांस्कृतिक नृविज्ञान, समकालीन कला गैलरी, बनर्जी आर्ट गैलरी, धार्मिक अभिव्यक्ति गैलरी, न्यूमिज़माटिक्स गैलरी, गोवा की स्वतंत्रता संग्राम गैलरी, गोवा गैलरी की प्राकृतिक विरासत, पर्यावरण, मेनेजेस ब्रागांजा गैलरी, फर्नीचर गैलरी, विकास गैलरी और भूविज्ञान गैलरी शामिल हैं। गोवा स्टेट म्यूजियम में लगभग 8000 कलाकृतियां हैं, जो भारत के विभिन्न हिस्सों का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतीत हो रही हैं। इसके अलावा मेनेजेस ब्रागांजा, कला अकादमी और आर्ट गैलरी से 645 वस्तुओं को उधार लिया गया है।

संग्रहालय में विज्ञान

गोवा राज्य संग्रहालय में वीरगल या नायक नामक एक पत्थर है, जो राजा वीरवार्मा के शासन काल के दौरान का है। यह शिलाएँ गोपालपट्टनम और होनावार के शासकों के बीच हुयी नौसेनिक लड़ाई का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतीत होते हैं। यह पत्थर यहां के स्थानीय सैनिकों की याद में बनवाएं गए हैं, जो सरदार वीरवार्मा की सेना से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए थे। गोवा स्टेट म्यूजियम में एक वायरल में सात रोवर्स के साथ अक्षीय पतवार (नाव) और एक जहाज को प्रदर्शित किया गया है। जबकि एक अन्य वायरल में नौ छेद और स्टर्न पोस्ट राइडर हैं। जोकि विज्ञान की दिशा में एक ओर सुधार था। यहां की प्रदर्शनियों में प्राचीन काल की महत्वता, बर्तन के कई प्रकार, खेल से सम्बंधित कुछ निशानियां, भार और माप के साधन शामिल हैं। साथ ही साथ गन्ना क्रेन, कोल्हू और खेत के औजार के विभिन्न माडल देखने को मिलते हैं।

प्रवेश शुल्क

संग्रहालय में प्रवेश के लिए आपको कोई एंट्री फीस नहीं चुकानी होती है। यहां प्रवेश करना निशुल्क है। यह संग्रहालय शनिवार और रविवार के अलावा सप्ताह के बाकी दिन सुबह 9:30 बजे से शाम के 5:30 बजे तक खुला रहता है।[१]

कब जाएँ

यहां किसी भी मौसम में घूमने जा सकते हैं। लेकिन गोवा आने वाले पर्यटक यहां के बीचेस को ध्यान में रखते हुए अक्टूबर से मार्च महीने के दौरान जायदा संख्या में आते हैं। लेकिन इस म्यूजियम की सैर पर कभी भी आ सकते हैं।

कैसे पहुंचे

गोवा राज्य संग्रहालय जाने के लिए फ्लाइट, ट्रेन, बस और अपने निजी साधन के माध्यम से आसानी से पहुंच जायेंगे।

हवाईमार्ग

यदि गोवा स्टेट म्यूजियम जाने के लिए हवाईमार्ग का चुनाव किया है तो गोवा शहर का डाबोलिम एयरपोर्ट या गोवा एयरपोर्ट गोवा स्टेट म्यूजियम के सबसे नजदीक हैं। एयरपोर्ट से गोवा स्टेट म्यूजियम की दूरी लगभग 26 किलोमीटर है। एयरपोर्ट से यहां चलने वाले स्थानीय साधनों के माध्यम से गोवा स्टेट म्यूजियम पहुंच जायेंगे।

रेलमार्ग

ट्रेन के माध्यम से गोवा के गोवा स्टेट म्यूजियम जाने के लिए सबसे नजदीकी रेल्वे स्टेशन थिविम है। यहाँ से गोवा स्टेट म्यूजियम की दूरी लगभग 22 किलोमीटर है।

सड़कमार्ग

यदि आपने गोवा स्टेट म्यूजियम जाने के लिए सड़कमार्ग का चुनाव किया है तो म्यूजियम के नजदीक कोई बस स्टैंड नही है, लेकिन गोवा स्टेट म्यूजियम से लगभग 1-2 किलोमीटर की दूरी पर पणजी का बस स्टैंड है। पणजी बस स्टैंड से यहां चलने वाले स्थानीय साधनों के माध्यम से गोवा स्टेट म्यूजियम पहुंच जायेंगे।[१]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. १.० १.१ १.२ समुद्र तटो के अलावा गोवा के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल (हिंदी) hindi.holidayrider.com। अभिगमन तिथि: 15 अक्टूबर, 2020।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=गोवा_राज्य_संग्रहालय&oldid=651181" से लिया गया