कैलाश बुधवार  

कैलाश बुधवार
पूरा नाम कैलाश बुधवार
जन्म 1932
जन्म भूमि कानपुर, उत्तर प्रदेश
कर्म-क्षेत्र कवि, लेखक, पत्रकार, सम्पादक, मीडिया सलाहकार
भाषा हिन्दी, तमिल, अंग्रेज़ी
शिक्षा एम. ए. (हिन्दी, इतिहास)
विद्यालय पंजाब विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय
अन्य जानकारी एक लम्बे अर्से तक बी.बी.सी. रेडियो में काम करने के पश्चात् आजकल वे कथा यू. के. के अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।
अद्यतन‎

कैलाश बुधवार (अंग्रेज़ी: Kailash Budhwar) ब्रिटेन में बसे भारतीय मूल के हिंदी लेखक है। ये बी.बी.सी. लंदन के पहले भारतीय निर्माता हैं। कैलाश बुधवार अब तक के एकमात्र भारतीय हैं जो बी.बी.सी. रेडियों में हिन्दी एवं तमिल विभागों के अध्यक्ष रह चुके हैं। एक लम्बे अर्से तक बी.बी.सी. रेडियो में काम करने के पश्चात् आजकल वे कथा यू. के. के अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। लंदन का शायद ही कोई ऐसा कार्यक्रम होगा जिसमें वे भागीदारी या अध्यक्षता न कर चुके हों। हिन्दी के कर्मठ सिपाही कैलाश बुधवार कविता भी लिखते हैं और मंच पर कवि सम्मेलनों का संचालन भी करते हैं। मंच से उनका रिश्ता पृथ्वी थियेटर के दिनों से है। पृथ्वीराज कपूर का असर उनके रेडियो प्रसारण एवं नाटक दोनों ही क्षेत्रों में महसूस किया जा सकता है।
 

शिक्षा

कॉलेज के दौरान धारित पद
  • महामंत्री, विश्वविद्यालय नाट्य परिषद
  • उपाध्यक्षः डिग्री कॉलेज यूनियन
  • संयोजकः कॉलेज संसद

व्यावसायिक पाठ्यक्रम

  • नैशनल इंस्टीट्यूट, दिल्लीः मीडिया और श्रव्य-दृश्यात्मक शिक्षा
  • फ़िल्म इंस्टीट्यूट, पुणे, आकाशवाणी, फ़िल्म रेडियो प्रसारण और निर्देशन का प्रशिक्षण
  • बीबीसी में संपादन, संचालन, निर्देशन और प्रबंधन का प्रशिक्षण

कार्यानुभव

  • 1994 – 95 के दौरान लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग कार्यालय में मीडिया सलाहकार।
  • 1970-92 के दौरान बीबीसी, वर्ल्ड सर्विस, लंदन में संपादक /प्रोड्यूसर /प्रसारणों के संचालक। (अध्यक्ष, हिंदी, तमिल सेवाएँ / दक्षिण एशिया के समाचार और सामयिक चर्चा)
  • 1961-70 के दौरान सैनिक (पब्लिक) स्कूल, करनाल में विभागाध्यक्ष।
  • आकाशवाणी दिल्ली (1957) और लखनऊ (1960-61) में भारत की प्रस्तुति / समाचार वाचक।
  • 1956-60 के दौरान विकास विद्यालय, (पब्लिक) स्कूल, राँची में विभागाध्यक्ष।
  • 1954-55 में आदरणीय पृथ्वीराज कपूर जी के निर्देशन में पृथ्वी थियेटर, बंबई में नाट्य लेखन / कलाकार (सह-नायक की भूमिका)।

अतिरिक्त दायित्व

  • सैक्रेटरी, स्टाफ़ क्लब
  • निर्माण / प्रस्तुतिः नाटक, सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियाँ
  • पत्रिका का संपादन

विशेष अनुभव

  • प्रिंस चार्ल्स और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉन मेजर के साथ भारत का दौरा।
  • भारतीय उप महाद्वीप पर नियमित विश्लेषक और समीक्षक।
  • एशिया, अफ्रीका और यूरोप में आयोजित संगोष्ठियों में सामयिक विषयों पर अतिथि वक्ता।
  • अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों का आयोजन।
  • बीबीसी, वर्ल्ड सर्विस, लंदन में समाचारों और सामयिक विषयों का संपादन।
  • हिंदी में 150 से अधिक रेडियो वार्ताएँ लिखीं और प्रसारित कीं।

प्रकाशन

  • लंदन से पत्र (दो भागों में) (बीबीसी लंदन से प्रसारित) मेधा बुक्स, दिल्ली द्वारा प्रकाशित (2012)।
  • पत्र-पत्रिकाओं में विभिन्न विषयों पर लेख।

संस्थाओं से संबद्ध

  • आजीवन फ़ैलो, रॉयल सोसायटी ऑफ़ आर्ट्स (RSA), लंदन
  • कार्यपालक आयुक्त, राष्ट्रमंडल पत्रकार संघ।
  • कार्यपालक आयुक्त, भारतीय पत्रकार संघ (यूरोप)
  • पूर्व-सदस्य, रेडियो एकैडमी
  • सदस्य, बीबीसी क्लब
  • विशेषज्ञ वक्ता, अंतर्राष्ट्रीय ब्रीफ़िंग केंद्र



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=कैलाश_बुधवार&oldid=595732" से लिया गया