आर्या राजेंद्रन  

आर्या राजेंद्रन

आर्या राजेंद्रन (अंग्रेज़ी: Arya Rajendran, जन्म- 12 जनवरी, 1999) दिसम्बर 2020 में केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम की महापौर बनीं हैं। वह देश में सबसे कम उम्र (21 वर्ष) की महापौर हैं। माकपा की नेता आर्या राजेंद्रन की पहली प्राथमिकता अपने शहर को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाना है। आर्या राजेंद्रन केरल स्टेट कमेटी की सदस्य भी हैं, जो स्थानीय प्रशासन की कम्युनिटी किचन, आपातकालीन चिकित्सा, जागरूकता कार्यक्रम चलाने में मदद करती है। निकाय चुनावों में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को 549 वोटों से हराया था।

परिचय

महज 21 साल की उम्र में महापौर बनीं आर्या राजेंद्रन बीएससी गणित स्नातक कोर्स की द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। वो हमेशा से ही राजनीति में बहुत सक्रिय रही हैं। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो वर्तमान समय में भी आर्या राजेंद्रन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया की स्टेट कमेटी की सदस्य हैं। इसके अलावा बालसंगम की केरल अध्यक्ष भी हैं। बालसंगम सीपीएम की बच्चों की विंग है। आर्या राजेंद्रन के पिता पेशे से बिजली मिस्त्री हैं। उनकी मां एक एलआईसी एजेंट हैं। उनके करीबियों की मानें तो आर्या के महापौर बनने पर उनके माता-पिता बहुत खुश हैं। बताया जा रहा है कि उनके माता-पिता को उम्मीद नहीं थी कि बेटी इतनी छोटी उम्र में इतना बड़ा मुकाम हासिल कर लेगी।

शानदार जीत

आर्या राजेंद्रन इतनी कम आयु में भारत के किसी नगर की सबसे छोटी उम्र की महापौर बन गई हैं। केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम से उन्हें महापौर पद के लिए चुना गया है। उन्हें 100 सदस्यीय नगर निगम में से निर्दलीय समेत 54 वोट मिले। इसी चुनाव में माकपा नीत लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट को 51, भाजपा को 34 और यूडीएफ को 10 सीटें मिली हैं। इस शानदार जीत के बाद आर्या राजेंद्रन को कमल हासन से लेकर अडानी तक से शुभकामनाएं मिलीं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=आर्या_राजेंद्रन&oldid=659514" से लिया गया