अर्गट  

अर्गट एक दवा है, जिससे अनैच्छिक मांसपेशियों में संकोच होता है और इसलिए प्रसव के बाद असामान्य रक्तस्राव रोकने के लिए यह स्त्रियों को दिया जाता है।

  • अधिक मात्रा में खाने पर अर्गट तीव्र विष का गुण दिखाता है।
  • नीवारिका (अंग्रेज़ी में राई) नाम के निकृष्ट अन्न में बहुधा एक विशेष प्रकार की फफूँदी (भुकड़ी) लग जाती है, जिससे वह अन्न विषाक्त हो जाता है। इसी फफूँदी[१] से अर्गट निकाला जाता है। इस फफूँदी लगी नीवारिका को खाने से जीर्ण विषाक्तता[२] रोग हो जाने का खतरा रहता है।[३]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. लैटिन नाम क्लैवीसेप्स परप्यूरिया
  2. क्रानिक पॉयज़निंग
  3. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 237 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=अर्गट&oldid=649417" से लिया गया