अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ  

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (अंग्रेज़ी: International Hockey Federation or IHF) मैदानी हॉकी तथा इनडोर मैदानी हॉकी को संचालित करने वाला अंतरराष्ट्रीय निकाय है। इसकी स्थापना सन 1924 में हुई थी। इसका मुख्यालय स्कॉटलैंड में है। हॉकी विश्वकप अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के तत्वधान में ही होता है। यह हॉकी की विश्व स्तर पर रैंकिंग भी जारी करता है।

स्थापना

  • हॉकी का प्रतिनिधित्व करने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था नहीं होने के कारण अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने सन 1924 के ओलिंपिक में हॉकी को शामिल नहीं किया था, जिसके परिणामस्वरूप पेरिस में पॉल लीयते द्वारा अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की स्थापना 7 जनवरी, 1924 को की गई।
  • पॉल लीयते इस संस्था के पहले अध्यक्ष थे। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ के सात संस्थापक सदस्य बने ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चेकोस्लोवाकिया, फ्रांस, हंगरी, स्पेन और स्विट्जरलैंड। ये सदस्य संस्थाएं अपने-अपने देश की पुरुष एवं महिला दोनों टीमों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
  • सन 1927 में ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त राज्य अमेरिका और वेल्स ने मिलकर इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ़ वीमेन्स हॉकी एसोसियेशन की स्थापना की। 1982 में इसका अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ में विलय कर दिया गया।
  • भारत 1928 में अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ का सदस्य बनने वाला पहला एशियाई देश था। आज अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ में 127 देश हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=अंतरराष्ट्रीय_हॉकी_महासंघ&oldid=653925" से लिया गया