जिस्म क्या है -अदम गोंडवी  

जिस्म क्या है -अदम गोंडवी
कवि अदम गोंडवी
जन्म 22 अक्टूबर, 1947
जन्म स्थान परसपुर, गोंडा, उत्तर प्रदेश
मृत्यु 18 दिसंबर, 2011
मुख्य रचनाएँ 'धरती की सतह पर', 'समय से मुठभेड़'
भाषा हिंदी
विधा कविता
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
अदम गोंडवी की रचनाएँ

जिस्म क्या है रूह तक सब कुछ ख़ुलासा देखिए
आप भी इस भीड़ में घुस कर तमाशा देखिए

जो बदल सकती है इस पुलिया के मौसम का मिजाज़
उस युवा पीढ़ी के चेहरे की हताशा देखिए

जल रहा है देश यह बहला रही है क़ौम को
किस तरह अश्लील है कविता की भाषा देखिए

मतस्यगंधा फिर कोई होगी किसी ऋषि का शिकार
दूर तक फैला हुआ गहरा कुहासा देखिए

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=जिस्म_क्या_है_-अदम_गोंडवी&oldid=651720" से लिया गया