फड़ चित्रांकन  

फड़ चित्रांकन राजस्थान की प्रसिद्ध हस्तकलाओं में से एक है।

  • राज्य में देवी-देवताओं की गाथाओं को चित्रों के माध्यम से बांचने की कला फड़ कहलाती है।
  • प्रधान केन्द्र शाहपुरा (भीलवाड़ा) है।
  • लोक देवता तथा देवी के जीवन को कपड़े पर चित्रित करना चित्रांकन कहलाता है।
  • फड़ के केन्द्रीय भाग में मुख्य देवता का चित्र अंकित होता है।
  • उस देवता के जन्म, शिक्षा, विवाह, युद्ध, तथा मृत्यु को चित्रों के माध्यम से दर्शाया जाता है।
  • फड़ का मुख्य पात्र लाल रंग की पौशाक में तथा हरे रंग की पौशाक से दर्शाया जाता है।
  • भोपा तथा भोपी इस फड़ का वाचन वाद्य यंत्र साथ है।

देवनारायण जी की फड़

  • देवनारायण जी की फड़ राजस्थान राज्य की सबसे लम्बी लोकगाथा वाली फड़ है।
  • जन्तर नामक वाद्य यंत्र का प्रयोग किया जाता है।
  • इस फड़ का वाचन गुर्जर जाति के अविवाहित भोपा-भोपी द्वारा किया जाता है। यह राज्य की सर्वाधिक प्राचीन चित्रकला है।
  • 1992 ई. में भारतीय डाक विभाग ने देव नारायण जी की डाक टिकट जारी किया।

पाबुजी की फड़

  • इस फड़ का वाचन रेबारी/ थौरी जाति के भौपों जाता है।
  • इस फड़ के वाचन में रावण हत्था नामक वाद्यययंत्र का प्रयोग किया जाता है।
  • ऊंट के बीमार होने पर इस फड़ का वाचन किया जाता है।
  • पाबुजी की फड़ राज्य की सर्वाधिक लोकप्रिय फड़ है।

रामदेव जी की फड़

  • रामदेव जी की फड़ का वाचन कामड़ जाति के भोपा-भोपी द्वारा किया जाता है।
  • रावणहत्था नामक वाद्य यंत्र का प्रयोग किया जाता है।

रामदला व कृष्ण दला की फड़

  • यह फड़ हाडौती क्षेत्र में लोकप्रिय है।
  • इस फड़ का वाचन दिन के समय किया जाता है।
  • इस फड़ के वाचन में वाद्य यंत्र का प्रयोग नहीं होता है।
  • भाट जाति के भोपों द्वारा इस फड़ का वाचन किया जाता है।

भैंसासुर की फड़

  • इस फड़ का वाचन नहीं होता है, केवल दर्शन किए जाते हैं।
  • यह फड़ बावरी जाति में लोकप्रिय है।
  • अपराध करने से पूर्व यह जाति इस फड़ के दर्शन शगुन के रूप में करती है।

अमिताभ की फड़

  • इस फड़ का निर्माण भोपा रामलाल व भोपी पताशी ने किया।
  • फड़ चित्रांकन में भीलवाड़ा का जोशी परिवार सलंग्न है।
  • पार्वती जोशी पहली महिला फड़ चित्रकार है।
  • श्रीलाल जोशी व प्रदीप मुखर्जी (जयपुर) मुख्य फड़ चित्रकार है।[१]

इन्हें भी देखें: राजस्थानी कला, राजस्थानी धातु एवं काष्ठ कला एवं राजस्थान की हस्तकला


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. राजस्थान की हस्तकलाऐं (हिन्दी) RajasthanGyan.com। अभिगमन तिथि: 3 मार्च, 2015।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=फड़_चित्रांकन&oldid=521422" से लिया गया