तोरण दुर्ग  

तोरण एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- तोरण (बहुविकल्पी)
तोरण दुर्ग का द्वार

तोरण दुर्ग महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी के पिता शाहजी भोंसले की जागीर के दक्षिणी सीमांत प्रांत पर स्थित था। यह दुर्ग पूना के दक्षिण-पश्चिम में 30 किलोमीटर की दूरी पर था।

  • इस प्रसिद्ध दुर्ग को महाराष्ट्र केसरी शिवाजी ने बीजापुर के सुल्तान से 1646 ई. में छीन लिया था।
  • यह दुर्ग शाहजी भोंसले की जागीर के अंतर्गत दक्षिण सीमांत पर स्थित था।
  • यहाँ से शिवाजी को पूर्व समय का गढ़ा हुआ बहुत-सा धन प्राप्त हुआ था।
  • इस धन की सहायता से उन्होंने अस्त्र-शस्त्र तथा गोला बारूद ख़रीदा और तोरण के क़िले से छ: मील दूर मोरबंद के पर्वत श्रृंग पर राजगढ़ नामक दुर्ग बनवाया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार |पृष्ठ संख्या: 410 |


संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=तोरण_दुर्ग&oldid=344447" से लिया गया