टौंस नदी  

टौंस नदी को तमसा नदी के नाम से भी जाना जाता है। यह यमुना की सहायक नदी है, जो अयोध्या, उत्तर प्रदेश से प्राय: 12 मील (लगभग 19.2 कि.मी.) की दूरी पर दक्षिण की ओर बहती हुई लगभग 36 मील (लगभग 57.6 कि.मी.) की यात्रा के पश्चात् अकबरपुर के पास बिस्वी नदी में मिल जाती है। इस स्थान के पश्चात् संयुक्त नदी की धारा का नाम ही टौंस हो जाता है। टौंस तमसा का ही बिगड़ा हुआ रूप है। तमसा नदी का रामायण में उल्लेख है।

  • टौंस नदी हर-की-दून घाटी से निकलती है तथा कालसी में यमुना नदी में मिलती है।
  • कर्मनाशा नदी तथा रूपिन नदी के मिलन से टौंस नदी बनती है।
  • मोरी से त्यूनी तक टौंस नदी में रैफ्टिंग होती है।
  • टौंस एवं यमुना नदियों के बीच का संपूर्ण क्षेत्र महाभारत की किंवदन्तियों से जुड़ा है।


इन्हें भी देखें: तमसा नदी


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=टौंस_नदी&oldid=595993" से लिया गया