घनपुर  

घनपुर मुलुग तालुका, वारंगल ज़िला, आन्ध्र प्रदेश का ऐतिहासिक स्थान है। इस स्थान पर 22 मंदिरों का समूह है, जो कला और शैली की दृष्टि से पालमपेट के रामप्पा के मंदिर के प्रतिरूप जान पड़ते हैं।

  • यहाँ के मंदिर मुख्य देवालय के चतुर्दिक अवस्थित हैं।
  • केंद्रीय मंदिर के पूर्व, उत्तर और दक्षिण की ओर द्वारमंडप बने हुए हैं और पश्चिम की ओर एक छोटा शिवालय है।
  • मंदिर का महामंडप नष्ट हो गया है, किंतु मानवों तथा पशुओं की आकृतियों में बने आठ द्वाराधार अभी वर्तमान हैं। ये रामप्पा-मंदिर के द्वाराधारों के अनुरूप ही हैं।
  • घनपुर का मंदिर रामप्पा मंदिर का समकालीन है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |पृष्ठ संख्या: 312 |


संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=घनपुर&oldid=289474" से लिया गया