गोंदिया  

गोंदिया महाराष्ट्र राज्य के भंडारा ज़िले के गोदिंया तहसील का केंद्र तथा दक्षिणी-पूर्वी रेलवे का जंकशन है, जो भंडारा मार्ग से लगभग 42 मील (लगभग 67.2 कि.मी.) की दूरी पर पूरब में है। इस शहर की प्रगति बड़ी तेज़ीसे हुई है।[१]

  • इस स्थान से एक रेलवे की छोटी लाइन जबलपुर जाती है तथा दूसरी लाइन चाँदी की तरफ़ जाती है।
  • गोंदिया भंडारा ज़िले के माल भेजने वाले दो प्रमुख स्टेशनों में से एक है, जहाँ भंडारा ज़िले तथा पार्श्ववर्ती बालाघाट ज़िले का माल निर्यात के लिये आता है।
  • महाराष्ट्र का यह नगर स्टेशन के बगल में बसा हुआ है, जिसमें दो प्रधान सड़कें हैं।
  • यह अन्न तथा जंगली पदार्थों के व्यापार का केंद्र है। यहाँ हर मंगलवार को बाज़ार लगता है।
  • गोंदिया में विशेषत: कूची तथा मारवाड़ी बनिए व्यापार करते हैं तथा किरार जाति के छोटे-छोटे दूकानदार रहते हैं।
  • यहाँ डाकघर, अस्पताल, थाना तथा हिन्दी और मराठी के कई विद्यालय हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. गोंदिया (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 29 मार्च, 2014।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=गोंदिया&oldid=657328" से लिया गया