गुंटर ग्रास
गुंटर ग्रास
| |
पूरा नाम | गुंटर ग्रास |
जन्म | 16 अक्टूबर, 1927 |
जन्म भूमि | जर्मनी |
मृत्यु | 13 अप्रॅल, 2015 |
मृत्यु स्थान | जर्मनी |
मुख्य रचनाएँ | ‘द टिन ड्रम’, 'कैट एंड माउस', 'डॉग इयर्स', 'द मीटिंग एट टेल्गटे', 'द रैट', 'माई सेंचुरी', 'क्रैबवॉक' आदि |
भाषा | जर्मनी भाषा |
पुरस्कार-उपाधि | नोबेल पुरस्कार |
नागरिकता | जर्मन |
विधाएँ | नाटक, काव्य, उपन्यास |
अन्य जानकारी | सफलता के बावजूद गुंटर ग्रास अत्यंत रचनाशील और बहुत सारी कलाओं को समर्पित बहुविध क्षमता वाले कलाकार थे। राजनीतिक मामलों में हस्तक्षेप के जरिए भी वे बहस पैदा करते रहे। लंबे समय तक उन्हें जर्मनी में नैतिकता का पैमाना माना जाता रहा। |
इन्हें भी देखें | कवि सूची, साहित्यकार सूची |
गुंटर ग्रास / गुण्टर ग्रास / ग्युंटर ग्रास (अंग्रेज़ी: Günter Grass, जन्म: 16 अक्टूबर 1927 – मृत्यु: 13 अप्रॅल 2015) साहित्य में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित जर्मनी के लेखक, कवि, नाटककार थे। ‘द टिन ड्रम’ उनका मशहूर उपन्यास है जिसके लिए 1999 में उन्हें नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। यह उपन्यास सन् 1959 में प्रकाशित हुआ था। इसमें उन्होंने नाजीवाद के उदय पर जर्मनीवासियों की प्रतिक्रिया, विश्वयुद्ध का खौफ और इसमें हार से उपजे अपराधबोध को दर्शाया है। बाद में इस किताब पर बनी फ़िल्म को ऑस्कर और कान में पाल्म डि ओर पुरस्कार मिले। गुंटर ग्रास 1990 में जर्मनी के एकीकरण के बहुत बड़े आलोचक रहे और कहते रहे कि यह बहुत जल्दबाज़ी में किया गया था।
जीवन परिचय
गुंटर ग्रास का जन्म 16 अक्टूबर, 1927 को हुआ, जिसमें बहुत जादुई पल थे तो ढेर सारी खलबलियां भी। गुंटर ग्रास सामान्य परिस्थितियों में पैदा हुए। उनके माता-पिता की ग्दांस्क शहर में उपनिवेशी सामानों की दुकान थी। ग्राहक ग़रीब थे, अक्सर खाते पर लिखवा जाते, मकान छोटा था, आसपास का माहौल कैथोलिक था। ग्रास की जीवनी लिखने वाले मिषाएल युर्ग्स कहते हैं, "पवित्र आत्मा और हिटलर के बीच बीता बचपन।" ग्रास ने 17 साल की उम्र तक विश्व युद्ध का आतंक देखा, 1944 में विमान रोधी टैंक दस्ते के सहायक के रूप में और बाद में कुख्यात नाजी संगठन एसएस के सदस्य के रूप में। लेकिन अपने इस अतीत को उन्होंने दशकों तक छुपाए रखा, जब बताया तो हंगामा मच गया। उस समय तो युद्ध के दिन काटने थे।[1]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 1.2 1.3 राबिट्स, कॉर्नेलिया। नोबेल पुरस्कार विजेता गुंटर ग्रास का निधन (हिन्दी) DW। अभिगमन तिथि: 14 अप्रॅल, 2015।