अलाउद्दीन आलमशाह  

अलाउद्दीन आलमशाह
पूरा नाम अलाउद्दीन आलमशाह
मृत्यु तिथि 1476
मृत्यु स्थान बदायूँ, पाकिस्तान
पिता/माता मुहम्मदशाह, (पिता)
शा. अवधि (1445-1450 ई.)
राज्याभिषेक (1445 ई.)
वंश सैय्यद वंश
अन्य जानकारी 'अलाउद्दीन आलमशाह' को अपने वज़ीर हमीद ख़ाँ से अनबन होने के कारण दिल्ली छोड़कर बदायूँ में शरण लेनी पड़ी
अद्यतन‎

अलाउद्दीन (1445-1450 ई.) सैयद वंश के मुहम्मदशाह का पुत्र था। मुहम्मदशाह की मृत्यु के बाद अलाउद्दीन ने 'आलमशाह' की उपाधि ग्रहण की और अलाउद्दीन आलमशाह के नाम से सिंहासन पर बैठा।

  • वह आराम पसन्द एवं विलासी प्रवृत्ति का व्यक्ति था।
  • अलाउद्दीन आलमशाह को अपने वज़ीर हमीद ख़ाँ से अनबन होने के कारण दिल्ली छोड़कर बदायूँ में शरण लेनी पड़ी तथा हमीद ख़ाँ ने बहलोल लोदी को दिल्ली आमंत्रित किया।
  • बहलोल लोदी ने दिल्ली आने के कुछ दिन बाद हमीद ख़ाँ की हत्या करवाकर 1450 ई. में दिल्ली प्रशासन को अपने अधिकार में कर लिया।
  • दूसरी तरफ सुल्तान अलाउद्दीन आलमशाह ने अपने को बदायूँ में ही सुरक्षित महसूस किया और वहीं पर 1476 ई. में उसकी मृत्यु हो गई।
  • इस प्रकार लगभग 37 वर्ष के बाद सैय्यद वंश समाप्त हो गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=अलाउद्दीन_आलमशाह&oldid=574404" से लिया गया