अलवर पर्यटन  

अलवर का राजस्थान के पर्यटन स्थलों में बहुत महत्त्वपूर्ण स्थान है। अलवर ऐतिहासिक इमारतों से भरा पड़ा है। अलवर में तरंग सुल्तान (फ़िरोज़शाह के भाई) का 14वीं शताब्दी में निर्मित मक़बरा और कई प्राचीन मस्जिदें स्थित हैं। नयनाभिराम सिलिसर्थ झील के किनारे स्थित महल में एक संग्रहालय है, जिसमें हिन्दी, संस्कृत और फ़ारसी पांडुलिपियाँ तथा राजस्थानी व मुग़ल लघु चित्रों का संग्रह रखा गया है। यहाँ के अन्य दर्शनीय स्थलों में प्रसिद्ध सरिस्का बाघ अभयारण्य शामिल है। अलवर के दर्शनीय स्थान-

सिटी पैलेस
  • सिटी पैलैस परिसर अलवर के पूर्वी छोर की शान है।
  • सिटी पैलैस के ऊपर अरावली की पहाड़ियाँ हैं, जिन पर बाला क़िला बना है।
  • सिटी पैलेस परिसर बहुत ही ख़ूबसूरत है और इसके साथ-साथ बालकॉनी की योजना है।
अलवर के विभिन्न पर्यटन स्थलों के दृश्य
सिटी पैलेस, अलवर
नीमराना फ़ोर्ट पैलेस, अलवर
सरिस्का, अलवर
सिलीसेढ़ झील, अलवर
बाला क़िला
  • बाला क़िले की दीवार पूरी पहाडी पर फैली हुई है जो हरे-भरे मैदानों से गुजरती है।
  • पूरे अलवर शहर में यह सबसे पुरानी इमारत है, जो लगभग 928 ई. में निकुम्भ राजपूतों द्वारा बनाई गई थी।
फ़तहगंज का मक़बरा
  • अलवर में फ़तहगंज का मक़बरा 5 मंजिला है।
  • फ़तहगंज का मक़बरा दिल्ली में स्थित अपनी समकालीन सभी इमारतों में सबसे उच्च कोटि का है।
  • ख़ूबसूरती के मामले में यह हुमायूँ के मक़बरे से भी सुन्दर है।
भर्तृहरि का मन्दिर
  • यह अलवर शहर से 32 किमी दूर जयपुर अलवर मार्ग पर स्थित है।
नीमराना फोर्ट पैलेस
  • नीमराना फोर्ट पैलेस पृथ्वीराज चौहान तृतीय की तीसरी राजधानी है।
  • नीमराना फोर्ट दिल्ली जयपुर हाइवे पर स्थित है और 25 एकड़ क्षेत्र में फैला है।
सरिस्का
  • राजस्थान के अलवर ज़िले में अरावली की पहाड़ियों पर 800 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला सरिस्का मुख्य रूप से वन्य जीव अभयारण्य और टाइगर रिजर्व के लिए प्रसिद्ध है।
  • अलवर के सरिस्का की गिनती भारत के जाने माने वन्य जीव अभयारण्यों में की जाती है।
  • इसके अलावा इस स्थान का ऐतिहासिक महत्त्व भी है।
सिलीसेढ़ झील
  • यह एक प्राकृतिक झील है।
  • यह झील दिल्ली-जयपुर मार्ग पर अलवर से 12 किलोमीटर दूर पश्चिम में स्थित है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=अलवर_पर्यटन&oldid=317280" से लिया गया